एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। आगामी असम विधानसभा चुनाव को लेकर ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी (एआईसीसी) ने अपनी चुनावी रणनीति तेज कर दी है। इसी कड़ी में झारखंड के लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र से सांसद सुखदेव भगत को असम में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में व्यापक प्रचार अभियान चलाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कांग्रेस नेतृत्व का यह फैसला सांसद सुखदेव भगत के नेतृत्व कौशल, संगठनात्मक अनुभव और पार्टी के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है। माना जा रहा है कि उनके अनुभव का लाभ असम में पार्टी को चुनावी मैदान में मिलेगा और कार्यकर्ताओं के बीच नई ऊर्जा का संचार होगा। गौरतलब है कि सांसद सुखदेव भगत को इससे पहले भी कई अहम संगठनात्मक जिम्मेदारियां दी जा चुकी हैं।
उन्हें कांग्रेस पार्लियामेंटरी पार्टी (सीपीपी) की ओर से पांच राज्यों की राज्य कमेटी का संयोजक बनाया गया था। इसके अलावा संगठन सृजन अभियान के तहत पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश का राष्ट्रीय ऑब्जर्वर भी नियुक्त किया था।इन सभी जिम्मेदारियों को उन्होंने सफलतापूर्वक निभाते हुए संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभायी।
वर्तमान में भी सांसद भगत झारखंड में कांग्रेस के मीडिया और सोशल मीडिया गतिविधियों के ऑब्जर्वर के रूप में सक्रिय हैं और पार्टी की रणनीति को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में लगे हुए हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि असम विधानसभा चुनाव में सुखदेव भगत को कांग्रेस के प्रचार अभियान की जिम्मेदारी सौंपना से न केवल चुनावी अभियान को धार मिलेगी बल्कि संगठनात्मक स्तर पर भी कांग्रेस को मजबूती मिल सकती है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse