एमिटी यूनिवर्सिटी के एमिफोरिया में संत जेवियर्स कॉलेज की टीम शक्ति की लगातार तीसरी जीत

 

टीम एबीएन, रांची। एमिटी यूनिवर्सिटी के वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव एमिफोरिया में इस वर्ष भी संत जेवियर्स कॉलेज की नाट्य मंडली टीम शक्ति ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से सभी का ध्यान आकर्षित किया। नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में टीम शक्ति ने लगातार तीसरी बार विजय प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 

टीम के कलाकारों ने अपने सशक्त अभिनय, प्रभावशाली संवाद अदायगी और दमदार संदेश के माध्यम से दर्शकों तथा निर्णायकों को गहराई से प्रभावित किया। नाटक की प्रस्तुति में सामाजिक सरोकारों को रचनात्मकता और ऊर्जा के साथ मंचित किया गया, जिसकी सभी ने खुलकर सराहना की। 

इस उल्लेखनीय उपलब्धि के पीछे टीम के सदस्यों का निरंतर अभ्यास, आपसी समन्वय, समय का समर्पण और रचनात्मक सोच प्रमुख रही। लगातार तीसरी जीत ने यह सिद्ध कर दिया है कि प्रतिभा, मेहनत और मजबूत टीम भावना के साथ किसी भी मंच पर बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है। 

कॉलेज परिवार एवं शुभचिंतकों ने टीम ह्यशक्तिह्ण के सभी कलाकारों को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse