बंगाल में भाजपा ने कर लिया मैच फिक्स : सुखदेव भगत

 

मोदी के कार्यक्रम के अगले दिन चुनाव तिथि, यह सीधी मैच फिक्सिंग है: सुखदेव भगत  

कांग्रेस सांसद ने यह भी कहा कि चुनाव आयोग का रवैया पक्षपातपूर्ण, भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए हो रहे फैसले 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने चुनाव तिथियों की घोषणा को लेकर इलेक्शन कमिशन आफ इंडिया पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसके कामकाज पर सवाल खड़े किये हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का रवैया पूरी तरह पक्षपातपूर्ण नजर आ रहा है और उसके फैसलों से सत्ताधारी दल को राजनीतिक लाभ पहुंचाने की कोशिश दिखाई दे रही है। 

सुखदेव भगत ने कहा कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके ठीक अगले दिन राज्य के चुनाव की तिथियों की घोषणा कर दी गई। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ खिलवाड़ बताते हुए कहा कि यह पूरी तरह मैच फिक्सिंग जैसा प्रतीत होता है। 

कांग्रेस सांसद ने कहा कि चुनाव आयोग देश की एक महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्था है और उससे पूरी निष्पक्षता की अपेक्षा की जाती है। लेकिन जिस प्रकार से चुनाव कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं, उससे आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव तिथियों की घोषणा ऐसे समय पर की जा रही है जिससे भाजपा को राजनीतिक फायदा मिल सके। 

यह लोकतंत्र के लिए चिंताजनक स्थिति है। सुखदेव भगत ने कहा कि यदि चुनाव आयोग इसी तरह काम करता रहा तो देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर जनता का भरोसा कमजोर हो सकता है। उन्होंने आयोग से अपील की कि वह किसी भी प्रकार के राजनीतिक दबाव से मुक्त होकर निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से अपने दायित्वों का निर्वहन करे, ताकि लोकतंत्र की गरिमा और जनता का विश्वास बना रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse