रांची : प्रगतिशील महिला सम्मान समारोह में शामिल हुईं कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत

 

टीम एबीएन, रांची। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रमुख नेता सह राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत शनिवार को प्रगतिशील महिला सम्मान समारोह में हिस्सा लेने के लिए रांची पहुंचीं। मांडर विधानसभा के बेड़ो प्रखंड के बारीडीह मैदान में महिला दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को आयोजित प्रगतिशील महिला सम्मान सम्मेलन में भाग लेने आयीं कांग्रेस की मुखर नेत्री सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि किसी भी बाधा या परेशानी से महिलाएं घबराए नहीं और वह अपने माथे के पल्लू को जीत का परचम बनाकर फहराने की कोशिश जारी रखें। 

उन्होंने कहा कि महिलाओं के बिना न तो विकास का कोई सपना पूरा हो सकता है और ना ही समृद्धि आ सकती है। उन्होंने कहा कि परिवार के साथ-साथ देश-दुनिया में खुशहाली तब आएगी, जब महिलाएं शिक्षित और खुशहाल होंगी। 

हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान अतुलनीय: सुप्रिया श्रीनेत 

रांची के बेड़ो प्रखंड के बारीडीह मैदान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस माह के अवसर पर आयोजित प्रगतिशील महिला सम्मान सम्मेलन के अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि आज भले ही चुनौतीपूर्ण स्थिति हो, लेकिन आनेवाला समय महिलाओं और युवतियों का है। 

उन्होंने कहा कि अपनी प्रत्येक भूमिका में महिलाएं कहीं अधिक समर्पित और जागरूक रही हैं, लेकिन यह दुर्भाग्य है कि उनकी भूमिका को कमतर करके आंका जाता रहा है। उन्होंने कहा कि मां, पत्नी, बहन के साथ ही मित्र और सहयोगी की भूमिका में भी महिलाओं का योगदान अतुलनीय है और इसकी बराबरी कोई नहीं कर सकता। 

महिलाओं के उत्पीड़न की तीखी आलोचना करते हुए सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि महिलाओं को उत्प्रेरित होकर आगे बढ़ने और अपने अधिकार के लिए मुखरता से आवाज उठाने की जरूरत है। राजनीति में भी न केवल मुख्यमंत्री बल्कि मंत्री के रूप में भी महिलाएं अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रही हैं और इस मामले में शिल्पी नेहा तिर्की एक जीवंत उदाहरण हैं, जिन्होंने अपनी भूमिका को बखूबी निभाया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse