एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। देश में गहराते ऊर्जा संकट को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत ने संसद परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि जब देश ऊर्जा क्षेत्र के संकट का सामना कर रहा है, तब केंद्र सरकार को सभी दलों को साथ लेकर समाधान खोजने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए थी, लेकिन सरकार इस पर चर्चा से बच रही है।
सांसद सुखदेव भगत ने आरोप लगाया कि सरकार न तो विपक्ष को भरोसे में लेना चाहती है और न ही इस गंभीर मुद्दे पर खुली चर्चा करना चाहती है। उन्होंने कहा कि अगर देश की जनता और विपक्षी दलों को विश्वास में नहीं लिया जाएगा, तो इस संकट का समाधान कैसे निकलेगा।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संसद में जब लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस गंभीर मुद्दे को उठाने की कोशिश की, तो उनका माइक बंद कर दिया गया, जो लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है। भगत ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश के इतने महत्वपूर्ण मुद्दे पर भी सरकार चर्चा से बच रही है और विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है।
सुखदेव भगत ने मांग की कि केंद्र सरकार तत्काल सभी राजनीतिक दलों की सर्वदलीय बैठक बुलाए और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े संकट पर व्यापक चर्चा कर ठोस समाधान निकाले। उन्होंने कहा कि यह केवल किसी एक पार्टी का नहीं बल्कि पूरे देश का मुद्दा है, इसलिए सरकार को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ आगे आना चाहिए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse