गायत्री परिवार के हेल्थ कैंप से रेलवे कॉलोनी चुटिया के कई लोग लाभान्वित

 

  • गणेश मैदान रेलवे कॉलोनी चुटिया पावन प्रज्ञा कथा स्थल में मेडिकल चेक-अप कैम्प से लाभान्वित हुए

टीम एबीएन, रांची। अखिल विश्व गायत्री-परिवार शान्तिकुञ्ज के तत्वावधान में विचार क्रांति अभियान अंतर्गत गणेश मैदान रेलवे कॉलोनी चुटिया गायत्री परिवार महिला मंडल प्रतिनिधित्व में पावन प्रज्ञा कथा व 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ स्थल में मेडिकल चेक-अप कैम्प लगाया गया है। यह मेडिकल चेक-अप कैम्प लाइफ केयर डायग्नोस्टिक सेन्टर सहित  लाइन्स क्लब आफ रांची एकलव्य ग्रेटर एवं लाइन्स क्लब आफ रांची अम्बर के संयुक्त सौजन्य में शुक्रवार को बीपी और शुगर के करीबन 60 मरीजों की जांच की गई। 

इसमें डायग्नोस्टिक सेन्टर से डाक्टर सिमू रामदास, डाक्टर रवीन्द्र प्रसाद, डाक्टर निधि पाठक, एकलव्य ग्रुप से डाइरेक्टर लाइन्स विनोद वर्णवाल, प्रेसिडेंट लाइन्स श्रवण वर्णवाल, सेक्रेटरी लाइन्स अमित साहु, ट्रेजरर प्रकाश अग्रवाल तथा अम्बर ग्रुप से प्रेसिडेंट लाइन्स दीपाली रस्तोगी, सेक्रेट्ररी लाइन्स रश्मि सिंह, ट्रेजरर लाइन्स कविता दास ने अपना योगदान दिये। जांच परीक्षण में बहुत लोग लाभ उठाये, सराहे और संतोष व्यक्त किये। 

ज्ञात हो कि 10 को दिव्य कलश शोभा यात्रा बाद 11 मार्च से 15 मार्च 2026 तक प्रातः 9 बजे से 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं विविध संस्कार सायं 5 बजे से 8 बजे तक पावन प्रज्ञा पुराण कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित है।इसमें शामिल परिजन भी पावन प्रज्ञा पुराण कथा के उदाहरण दृष्टांत सहित रोचक प्रसंग व श्रवण से जन-जन खूब आनन्दित एवं लाभान्वित हो रहे हैं। 

श्रोता भक्तजनों से पंडाल खचाखच भरा रहता है। कल सायंकाल रांची विधायक सीपी सिंह का आगमन रहा। अपने सनातनी विचार रखे, कथा सुने और मुग्ध रहे। यज्ञीय विधान और कथा वाचन के साथ 14 मार्च सायंकाल दीप यज्ञ कार्यक्रम होगा। 15 को समापन होगा।

कुछ दिशा निर्देश में बताया गया कि विशाल पुस्तक मेले का आयोजन है। यहां युगानुकुल महत्वपूर्ण युग साहित्य पसंद से परिजन ले रहे हैं। सभी संस्कार निःशुल्क हो रहे हैं, पूर्व में पंजीयन आवश्यक है। महायज्ञ में भागीदारी के लिए भारतीय वेशभूषा आवश्यक है। उक्त जानकारी गायत्री परिवार के डाक्टर दीपक कुमार, जय नारायण प्रसाद ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse