आदिवासी हित में बात करने कल असम जायेंगे सीएम हेमंत सोरेन

 

चुनावी सरगर्मी के बीच कल असम जायेंगे सीएम हेमंत सोरेन, आदिवासियों के अधिकारों का उठायेंगे मुद्दा! 

टीम एबीएन, रांची। असम में होने वाले संभावित विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गयी हैं। इसी बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) भी राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में जुट गया है। इसी कड़ी में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 10 मार्च को असम दौरे पर जायेंगे। 

कल असम जायेंगे सीएम हेमंत सोरेन 

असम विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है, राजनीतिक सरगर्मी भी बढ़ती जा रही है। चुनावी माहौल के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) भी असम में अपना जनाधार बढ़ाने की तैयारी में है। इसी उद्देश्य से झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 10 मार्च को असम जायेंगे। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री असम में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वह 10 मार्च की रात असम में ही रुकेंगे और 11 मार्च को रांची लौटेंगे। 

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब अप्रैल-मई में असम में संभावित विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल सक्रिय हो गये हैं। ऐसे में झामुमो भी राज्य में अपनी मौजूदगी मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले भी फरवरी महीने में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन असम के दौरे पर गये थे। उस दौरान उन्होंने असम के चाय बागानों में रहने वाले करीब 70 लाख आदिवासियों के अधिकारों की बात उठायी थी। 

खासकर मुंडा, उरांव और संथाल समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिलाने की मांग पर जोर दिया था। मुख्यमंत्री ने वहां रहने वाले आदिवासियों की समस्याओं को दूर कराने का भरोसा भी दिया था। उन्होंने कहा था कि जरूरत पड़ी तो झारखंड के आदिवासी भी उनके समर्थन में असम आयेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse