रांची सिविल कोर्ट को एक बार फिर उड़ाने की धमकी

 

रांची सिविल कोर्ट को फिर से बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस और बम निरोधी दस्ता एक्टिव 

टीम एबीएन, रांची। रांची में स्थित रांची सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गयी, जिसके बाद पुलिस और बम निरोधी दस्ता तुरंत सक्रिय हो गया। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों ने कोर्ट परिसर में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया। 

बम निरोधी दस्ता और पुलिस ने चलाया सर्च आपरेशन 

धमकी मिलने के बाद पुलिस की टीम और बम निरोधी दस्ता मौके पर पहुंचा और पूरे कोर्ट परिसर की जांच की। सुरक्षा के लिहाज से परिसर के आसपास भी निगरानी बढ़ा दी गयी। हालांकि अब तक की जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। 

पहले भी मिल चुकी है ऐसी धमकी 

गौरतलब है कि इससे पहले फरवरी महीने में भी रांची सिविल कोर्ट, डीसी कार्यालय, पासपोर्ट आफिस सहित झारखंड के कई न्यायालयों को इसी तरह ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। पुलिस का मानना है कि किसी शरारती तत्व द्वारा इस तरह की अफवाह फैलाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों का पता लगाने का प्रयास जारी है।  

सुरक्षा जांच और सख्त 

घटना के बाद कोर्ट परिसर में आने-जाने वाले सभी लोगों की सघन जांच की जा रही है। प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा जांच को और सख्त कर दिया गया है। एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती की गयी है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। 

फिलहाल जांच के दौरान किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। मौके पर कोतवाली डीएसपी समेत बम निरोधक दस्ता और पुलिस के अन्य अधिकारी मौजूद हैं और पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस ई-मेल भेजने वाले व्यक्ति की पहचान करने के लिए तकनीकी जांच भी कर रही है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse