टीम एबीएन, रांची। रांची की धार्मिक व सामाजिक संस्था श्री हनुमान मंडल, रांची का एक दिवसीय 48 वा वार्षिक महोत्सव 29 मार्च को श्री राणी सती मंदिर परिसर, रातू रोड के हनुमान बक्स पोद्दार सत्संग भवन के सभागार में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा।
श्री हनुमान मंडल के अध्यक्ष सज्जन पाड़िया व मंत्री श्रवण अग्रवाल ने जानकारी दी कि यह महोत्सव एक दिवसीय होगा जो प्रातः 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक सत्संग भवन के सभागार में मनाया जाएगा। प्रातः 7 बजे मुख्य यजमान के द्वारा श्री गणेश पूजन के साथ महोत्सव की शुरुआत की जाएगी। साथ ही प्रातः 8 बजे श्री बालाजी महाराज की अखंड ज्योत प्रज्वलित की जाएगी। प्रातः 8:30 बजे से सुरेश बजाज के द्वारा सामूहिक सुंदरकांड का पाठ सैकड़ो हनुमान जी के भक्तों के साथ सामूहिक रूप में किया जाएगा।
इस अवसर पर श्री बाला जी का भव्य दरबार, नयनाभिराम झांकी फूलों के अलौकिक श्रृंगार के साथ का आप दर्शन कर सकेंगे। दोपहर में श्री बाला जी के भक्तों के द्वारा छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित किया जाएगा। साथ ही रांची की धार्मिक संस्था श्री श्याम मंडल, श्री श्याम परिवार और श्री दुर्गा जागरण मंडली, रातू रोड के भक्तों द्वारा भजनों की गंगा प्रवाह की जाएगी।
इस उपलक्ष्य पर दिल्ली से पधारी भावना स्वराज एवं बरेली के डी के राजा जो भजनों के सम्राट माने जाते है उनके द्वारा श्री बालाजी के भजनों की अमृत वर्षा का लाभ आप ले सकेंगे, जो रात्रि तक चलेगा। रात्रि 9 बजे महाआरती के संग प्रसाद का वितरण भी सामूहिक रूप से किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए मंडल के कई सदस्य दिन-रात लगे हुए हैं।
प्रचार मंत्री निर्मल बुधिया ने बताया कि जो लोग भी बाबा को छप्पन भोग अर्पित करना चाहते हैं। सज्जन पाड़िया एवम श्रवण अग्रवाल से संपर्क कर अपना नाम लिखवा सकते हैं। महोत्सव संयोजक नवल टिबड़ेवाल ने बताया 29 मार्च को प्रातः 8:30 बजे से सुंदरकांड पाठ के वाचक सुरेश बजाज के सानिध्य में होने वाले सामूहिक पाठ में जो भी धर्म प्रेमी भाग लेना चाहते हैं वह सुंदरकांड पाठ का कूपन अवश्य प्राप्त कर ले।
अध्यक्ष सजन पड़िया, मंत्री श्रवण अग्रवाल व प्रचार मंत्री निर्मल बुधिया ने वार्षिक महोत्सव में सभी धर्म प्रेमियों को सपरिवार आमंत्रित किया है। उन्होंने अपील की है एक दिवसीय वार्षिक महोत्सव के सारे कार्यक्रमों में भाग लेकर आप पुण्य अर्जित करने का कार्य करें।
महोत्सव को सफल बनाने में सज्जन पाड़िया, श्रवण अग्रवाल, नवल टिबड़ेवाल, निर्मल बुधीया, शिव कुमार भावसिंहका, रमन बगड़िया, प्रवीण मोदी, विजय खोवाल, निरंजन केडिया, नरेंद्र डीडवानिया, रवि भारद्वाज, अरुण बाजोरिया सहित काफी संख्या में सदस्य लगे हुए हैं। उक्त जानकारी संघ के प्रचार मंत्री निर्मल बुधिया ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse