जिम्बाब्वे को भारत ने 72 रनों से हराया, अब वेस्ट इंडीज से जीत की देकर

 

  • जिम्बाब्वे पर जीत से बढ़ी उम्मीद: भारत के नेट रन रेट में सुधार
  • विंडीज के खिलाफ फतह दिलाएगी सेमीफाइनल का टिकट

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हराकर भारत के लिए राह आसान की थी। अब बारी थी भारतीय टीम की जिसके लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच जीतना काफी जरूरी था। भारत ने इस मैच में बल्ले और गेंद दोनों से दमदार प्रदर्शन किया जिससे सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम ने सेमीफाइनल की ओर एक कदम बढ़ा लिए। भारत को अगर टी20 विश्व कप के अंतिम चार में पहुंचना है तो उसे सुपर आठ के आखिरी मैच में वेस्टइंडीज को हराना होगा।

  • भारत ने टी20 विश्व कप का अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया
  • जिम्बाब्वे पर जीत से बढ़ी उम्मीद: भारत के नेट रन रेट में सुधार, विंडीज के खिलाफ फतह दिलाएगी सेमीफाइनल का टिकट

भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया। भारत ने सुपर आठ मुकाबले में 72 रनों से जीत दर्ज की और सेमीफाइनल के लिए अपनी दावेदारी बरकरार रखी है। भारत के लिए इस मैच में बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया। वहीं, जिम्बाब्वे की टीम का सफर अब समाप्त हो गया।

दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हराकर भारत के लिए राह आसान की थी। अब बारी थी भारतीय टीम की जिसके लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच जीतना काफी जरूरी था। भारत ने इस मैच में बल्ले और गेंद दोनों से दमदार प्रदर्शन किया जिससे सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम ने सेमीफाइनल की ओर एक कदम बढ़ा लिए। भारत को अगर टी20 विश्व कप के अंतिम चार में पहुंचना है तो उसे सुपर आठ के आखिरी मैच में वेस्टइंडीज को हराना होगा।

दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंचा

ग्रुप-1 से दक्षिण अफ्रीका ने क्वालिफाई कर लिया है। इससे पहले ग्रुप-2 से इंग्लैंड की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। वहीं, भारत अगर अपने अगले मैच में वेस्टइंडीज को मात दे देता है तो वह भी सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। जिम्बाब्वे इस हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।

एक स्थान के लिए दो टीमों में जंग

भारत की जीत से जिम्बाब्वे का सफर टी20 विश्व कप में समाप्त हो गया है। ग्रुप-1 से सेमीफाइनल की दौड़ में अब वेस्टइंडीज और भारत शामिल है। दक्षिण अफ्रीका ने लगातार दो मैच जीतकर स्थिति मजबूत कर ली थी और भारत की जीत से वह सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहा। अब अगर भारत अपना आखिरी मैच जीत जाए तो ग्रुप-1 से भारत और दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगे।

भारत ने विशाल लक्ष्य का किया बचाव

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 256 रन बनाए। यह टी20 विश्व कप में भारत का सर्वोच्च स्कोर है। भारतीय टीम इस लक्ष्य का बचाव करने में सफल रही और जिम्बाब्वे की टीम को 72 रनों से हराया। जिम्बाब्वे के लिए ब्रायन बेनेट ने शानदार पारी खेली, लेकिन टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 184 रन ही बना सकी।

फिलहाल माइनस में चल रहा नेट रन रेट
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार से भारत का नेट रन रेट माइनस में चला गया था। भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ी जीत से नेट रन रेट में सुधार किया है, लेकिन वह अभी भी माइनस में ही है। 

भारतीय टीम सुपर आठ के ग्रुप-1 में तीसरे स्थान पर है और उसका नेट रन रेट -0.100 है। वेस्टइंडीज की टीम दूसरे स्थान पर है और उसका नेट रन रेट +1.791 का है। हालांकि, अब जो स्थिति है उसमें नेट रन रेट का महत्व नहीं है। यानी भारत और वेस्टइंडीज के बीच जो टीम एक मार्च को होना वाला जीतेगी, वो सेमीफाइनल में जगह बना लेगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse