टीम एबीएन, रांची। श्री श्याम मंडल, रांची द्वारा आयोजित रंगभरी एकादशी का आयोजन कल दिनांक 27 फरवरी 2026 को रात्रि 9 बजे से 1 बजे तक बढ़े ही धूम धाम से आयोजित होने जा रही है।
इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण श्री श्याम प्रभु का नयनाभीराम भव्य शृंगार, केसरिया होली, छप्पन भोग एवं 22 वें भजन पुस्तिका का विमोचन चिन्मय मिशन के स्वामी परिपूणार्नंद जी द्वारा किया जाएगा । इसके पश्चात श्री श्याम मण्डल के सदस्यों द्वारा भाव भरा संकीर्तन भजन का कार्यक्रम आयोजित है।
दिनांक 28 फरवरी द्वादशी के दिन प्रात: आरती के पश्चात सवामनी का भोग श्री श्याम प्रभु को भक्तगण द्वारा अर्पित किया जाएगा तथा संपूर्ण दिवस श्री श्याम प्रभु का दर्शन एवं खीर चूरमा का भोग भूतगणों के बीच वितरित किया जायेगा। उक्त जानकारी श्री श्याम मंडल, श्री श्याम मंदिर अग्रसेन पथ, रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse