लोहरदगा की जनता के भरपूर आशीर्वाद से अभिभूत हूं : अनिल उरांव

 

  • लोहरदगा नगर के सम्मानीय मतदाताओं का भरपूर प्यार तथा आशीर्वाद मेरे जीवन को सदैव संबल प्रदान करेगी : अनिल उराँव

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। भाजपा समर्थित नगर परिषद के अध्यक्ष पद उम्मीदवार अनिल उराँव ने कहा कि आज लोहरदगा नगर चुनाव उत्सव में नगर की जनता अपनी सहभागिता बढ़ चढ़कर निभाई, जिसका नतीजा यह हुआ कि पिछली सारी रिकार्ड तोड़ते हुए अप्रत्याशित मतदान  हुआ और मुझे यकीन है कि लोहरदगा नगर की जनता का भरपूर प्यार भी मुझे मिला है। आशा है आगामी 27 तारीख को पूरा लोहरदगा ज़िला केशरियामय हो जायेगा और आप सभी अपनी विजयी जुलूस में शामिल होंगे। 

आप सभी के प्यार ने हमारे जीवन को जो ऊर्जा दी है, वह मेरे जीवन का संबल बन सदैव हमारे साथ रहेगी और लोहरदगा नगर की विकास का लड़ाई लड़ने के लिये सदैव तत्त्पर रहने की प्रेरणा और ऊर्जा का काम करेगा, यह मेरे जीवन को आगे ले जाने में सदैव सम्बल बनकर रहेगी, आप सभी का मिले भरपूर और हृदय से प्यार तथा आशीर्वाद को मैं अपने जीवनभर सदैव संभालकर रखूंगा। 

प्रत्याशी अनिल उराँव तथा विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष रितेश कुमार ने लोहरदगा नगर की सम्पूर्ण सरना सनातन भाई, बन्धु, माताएँ, बहनो एवं नगर वासियों को  अपने अंतर्मन से धन्यवाद दिया। साथ ही साथ नगर की जनता को सादर नमन किया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse