एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास। कतरास नगर निगम वार्ड 3 के भावी पार्षद प्रत्यासी मंजू देवी कतरास सब्जी पट्टी पहुँचकर अपने पक्ष में वोट मांगा इस दरम्यान उन्होंने सभी सब्जी विक्रेताओं को मूल भूत सुविधा उपलब्ध कराने जैसे बृद्धा और बिधवा पेंशन दिलाने सब्जी विक्रेताओं को स्थायी दुकान करवाने बरसात में गंभीर जल जमाव से निजात दिलाने की बात कही।
फिर उन्होंने कहा कि डिनोबली स्कूल, सरस्वती शिशु विद्यामंदिर डी ए वी समेत सभी विद्यालयों पर अनावश्यक फिश बढ़ोतरी का विरोध करूंगी। छोटी छोटी महिला कमेटी बनाकर स्व रोजगार के अवसर देने का कार्य करूंगी।
किसी को चोट चपेट लगने या विषम परिस्थितियों में आर्थिक सहयोग करूंगी वही प्रिंस गुप्ता के नेतृत्व में सब्जी पट्टी के दर्जनों लोगों ने भी उनका भव्य तरीके से उनका स्वागत करते हुए जीत सुनिश्चित किया। मौके पर भीम मोदी, कुल्लू, अफरेदी, गुलाम संतोष, पप्पू केशरी, आतिश साव प्रिंस गुप्ता आदि लोग मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse