महाशिवरात्रि पर श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में धार्मिक, सामाजिक एवं सेवा भाव से परिपूर्ण भव्य आयोजन

 

भजन- जागरण में खूब झूमे श्रद्धालु 

एबीएन सोशल डेस्क। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर परिसर में श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के तत्वावधान में अनेक धार्मिक, सांस्कृतिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट द्वारा संचालित अन्नपूर्णा महाप्रसाद भंडारा 253 वां अन्नपूर्णा महाप्रसाद भंडारा, श्री राधा रानी का अलौकिक एवं भव्य श्रृंगार, भजन जागरण तथा सामूहिक महाआरती का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। 

धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ समाज सेवा के उद्देश्य से भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल के सौजन्य से एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में सद्गुरु कृपा अपना घर में रह रहे निराश्रितजनों, सेवादारों, मंदिर में पधारे श्रद्धालुओं ने लगभग 100 लोगों ने नेत्र जांच, ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, वजन, पल्स आक्सीजन जैसी आवश्यक स्वास्थ्य जांच करायी। 

शिविर में उपस्थित चिकित्सक डॉ० मिलन वर्मा एवं डॉ. नीरज कुमार ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं उपचार संबंधी सुझाव दिये। भजन जागरण में ट्रस्ट के प्रसिद्ध भजन गायक मनीष सोनी ने एक से बढ़कर एक मनमोहक भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। भजनों की मधुर प्रस्तुति पर भक्तगण झूमते नजर आए और पूरा मंदिर परिसर भक्ति रस में सराबोर हो गया। 

पुजारी अरविंद पांडे ने अपराह्न 12 बजे पूरे विधि विधान अनुष्ठान के साथ पूजा अर्चना कर महाप्रसाद भोग लगाया। सामूहिक महाआरती के दौरान वातावरण भक्तिमय ऊर्जा से भर उठा। ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा कि अन्नपूर्णा महाप्रसाद गुरुजी के शिष्यों के सौजन्य से संपन्न हुआ, जिसमें 2 हजार से अधिक भक्तों ने श्रद्धापूर्वक महाप्रसाद ग्रहण किया। महाप्रसाद में केसर युक्त जलेबी, पुलाव, सब्जी,इडली, सांभर, बड़ा एवं चिप्स का वितरण किया गया। 

पूरे दिन चले आयोजनों के दौरान लगभग 8 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, नंदकिशोर चौधरी, संजय सर्राफ, दीपेश निराला, विष्णु सोनी, मनीष सोनी,अनूप अग्रवाल, सुरेश भगत, ज्ञान प्रकाश शर्मा,मुकुंद मिश्रा, प्रेम शिला, शीलवंती, उमा, सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse