श्रृंगी नर्मदेश्वर महादेव के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में 5000 लोगों ने पाया महाप्रसाद

 

टीम एबीएन, रांची। श्रृंगी नर्मदेश्वर महादेव के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 08 बजे विधिवत पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। दोपहर 02 बजे से प्रारंभ हुआ भंडारा रात्रि 09 बजे तक चला, जिसमें लगभग 5,000 श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान रहा।

कार्यक्रम में बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके साथ पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, डॉ. रजनीश कुमार, डॉ. सपन कुमार, पुलिस उपाधीक्षक लिलेश्वर महतो, विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्र मंत्री डॉ. बीरेंद्र साहू, रोशनी खलको, अवधेश कुमार बैठा, महेश कुमार नायक, गायत्री देवी, जाकिर अंसारी, डॉ. रुद्र नारायण महतो, राम कृष्णा महतो, सुनील महतो एवं संजय कुमार महतो सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 

मौके पर संरक्षक बलित महतो, लिलेश्वर महतो,  नेपाल महतो, अध्यक्ष विनोद कुमार महतो, उपाध्यक्ष उमेश कुमार कामदार,  बालसाय महतो, सुन्दर महतो, रणविजय सिंह, अशोक साव, विपिन बिहारी प्रसाद, सचिव सुजीत कुमार, सहसचिव मिथिलेश कुमार महतो, लखी कांत दे, मदन लाल महतो, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार सिन्हा ,सह-कोषाध्यक्ष महेश कुमार महतो, शत्रुधन शर्मा, दुखा तांती, महेश शर्मा, युगेश्वर महतो, रंजीत कुमार शर्मा, जगलाल महतो, गुप्तेश्वर शर्मा, दिलेश्वर महतो, लक्ष्मण साव, देवेन्द्र कुमार पांडेय, अरूण कुमार नायक, दिनेश कुमार शर्मा,  अमरेंद्र महतो, कुशैन्द्र महतो,  विनय कुमार चौबे, नकुल महतो, सुमित केशरी, बैजनाथ महतो, अनिल महतो, कृष्णा महतो, बस कुमार साव, सुरेंद्र कुमार एवं रमेश कुमार सहित समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse