नगर भ्रमण में दिखा श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह का अद्भुत संगम

 

श्री श्री मां काली मंदिर एवं शिव मंदिर समिति, साउथ रेलवे कॉलोनी, रांची में राधा-कृष्ण व शिव प्राण प्रतिष्ठा समारोह 

टीम एबीएन, रांची। श्री श्री मां काली मंदिर एवं शिव मंदिर समिति, साउथ रेलवे कॉलोनी, रांची के तत्वावधान में राधा-कृष्ण एवं भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर भव्य नगर भ्रमण का आयोजन किया गया। इस नगर भ्रमण में श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। 

नगर भ्रमण की शुरूआत मंदिर प्रांगण से हुई, जो साउथ रेलवे कॉलोनी के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन: मंदिर परिसर में संपन्न हुई। मार्ग के दोनों ओर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर भगवान राधा-कृष्ण एवं शिव जी का स्वागत किया। भजन-कीर्तन, जयघोष और ढोल-नगाड़ों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिरस में सराबोर रहा। 

मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष राम सिंह, सचिव उज्ज्वल आनंद, कोषाध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

इनके साथ राजू राम, प्रदीप साहा, अरविंद यादव, आशुतोष कुमार, मंटु सिंह, राकेश वर्मा, कृष्णा कुमार, अनिश कुमार, संतोष सिंह, अमित सिंह, पिंटू राउत, भीम प्रसाद, शशि मुखी, बबलू कुमार, सुमित कुमार, जीतू मंडल, गौरचंद्र कुमार, गोपाल पाण्डे, प्यूष टंडन, राहुल साहनी, संजय ठाकुर, रंजीत राय, अजय गोंड, शैलेश कुमार, राजेंद्र दुराई, उमाशंकर तांती, राजू रंजन, विवेक पाण्डे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों एवं महिला समाज का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया तथा कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी सद्भाव, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse