जानें कौन हैं टी-20 वर्ल्ड कप के रणबांकुरे...

 

ये हैं टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, लिस्ट में दो भारतीय 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कई दिग्गज बल्लेबाजों ने अपने प्रदर्शन से खास पहचान बनायी है। इस टूर्नामेंट में निरंतरता, बड़े मैचों में रन और दबाव में प्रदर्शन—इन सबका सही मेल देखने को मिलता है। आइये जानते हैं टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में। 

1. विराट कोहली (भारत) : 1,292 रन 

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज हैं। मैच: 35, कुल रन: 1,292, अर्धशतक: 15 विराट ने बड़े मुकाबलों में बार-बार टीम को संभाला है और उनका औसत व निरंतरता उन्हें इस सूची में शीर्ष पर रखती है। 

2. रोहित शर्मा (भारत) : 1,220 रन 

पूर्व भारतीय ओपनर रोहित शर्मा इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। मैच: 47, कुल रन: 1,220, अर्धशतक: 12 रोहित ने कई टी-20 वर्ल्ड कप संस्करणों में भारत को शानदार शुरुआत दिलायी है। 

3. महेला जयवर्धने (श्रीलंका) : 1,016 रन 

श्रीलंका के महान बल्लेबाज महेला जयवर्धने तीसरे स्थान पर हैं। मैच: 31, कुल रन: 1,016, अर्धशतक: 6, शतक: 1 टी-20 क्रिकेट में क्लास और निरंतरता का बेहतरीन उदाहरण रहे जयवर्धने। 

4. जोस बटलर (इंग्लैंड) : 1,013 रन 

इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर चौथे नंबर पर हैं। मैच: 35, कुल रन: 1,013, अर्धशतक: 5, शतक: 1 बटलर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से किसी भी मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं। 

5. डेविड वॉर्नर (आस्ट्रेलिया) : 984 रन 

पूर्व आस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं। मैच: 41, कुल रन: 984, अर्धशतक: 8 वॉर्नर लंबे समय तक टी-20 वर्ल्ड कप में आस्ट्रेलिया के लिए रन मशीन साबित हुए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse