जेपीएससी कार्यालय का घेराव कर उम्र सीमा में छूट मांगने की तैयारी

 

उम्र सीमा में छूट की मांग को लेकर छात्रों में रोष, जेपीएससी कार्यालय का करेंगे घेराव 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा आगामी संयुक्त असैनिक सेवा परीक्षा में उम्र सीमा में छूट नहीं दिये जाने से राज्य के हजारों अभ्यर्थियों में गहरा रोष व्याप्त है। इसे लेकर छात्र-युवाओं ने निर्णय लिया है कि वे जेपीएससी कार्यालय का शांतिपूर्ण घेराव करेंगे। 

इस बार सरकार और आयोग दोनों मौन  

छात्र नेता सत्यनारायण शुक्ला ने प्रेस को जानकारी देते हुए कहा कि झारखंड राज्य गठन के 25 वर्षों में अब तक बहुत कम बार सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन हुआ है, जिससे बड़ी संख्या में अभ्यर्थी उम्र सीमा पार कर चुके हैं। यह अभ्यर्थियों के साथ घोर अन्याय है। 

उन्होंने कहा कि पूर्व में आयोजित संयुक्त असैनिक सेवा परीक्षाओं एवं बैकलॉग परीक्षाओं में अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाती रही है, लेकिन इस बार सरकार और आयोग दोनों मौन हैं। छात्र केवल न्यायसंगत उम्र सीमा में छूट की मांग कर रहे हैं, जो पूरी तरह वैध और संवैधानिक है। 

घेराव पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से होगा 

श्री शुक्ला ने स्पष्ट किया कि यह घेराव पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से किया जायेगा। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या हिंसा का छात्र समर्थन नहीं करते। अगर सरकार और आयोग ने समय रहते मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन को और तेज किया जायेगा।

जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। अंत में उन्होंने राज्य सरकार एवं जेपीएससी से अपील की कि छात्र-हित में अविलंब निर्णय लेते हुए आगामी जेपीएससी परीक्षा में उम्र सीमा में उचित छूट प्रदान की जाये।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse