पलामू : हादसों के 24 घंटे तीन की मौत, एक की पहचान नहीं

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। जिले के तीन अलग-अलग इलाकों में पिछले 24 घंटे के अंदर तीन हादसे हुए हैं। इन हादसों में तीन व्यक्ति की मौत हो गई। जिसमें से एक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। सभी मृतकों के शवों का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। दो शव परिजनों को सौंप दिया गया है जबकि एक शव को सुरक्षित रखा गया है। 

  1. पहला हादसा पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र में हुआ। जहां सड़क हादसे में दीपक कुमार नामक युवक की मौत हो गई। दीपक अपने साथी के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। इसी क्रम में वह हादसे का शिकार हो गया। छत्तरपुर थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने घटना की पुष्टि की है। 
  2. दूसरी घटना पलामू के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के दंगवार के इलाके की है, जहां हुए हादसे में एक व्यक्ति जख्मी हो गया। व्यक्ति की पहचान चंदन कुमार के रूप में हुई। वह बाइक से कहीं जा रहे थे और हादसे का शिकार हो गये। उन्हें इलाज के लिए हुसैनाबाद अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच रेफर कर दिया गया। लेकिन इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गयी। 
  3. तीसरी घटना मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के टीओपी 2 के इलाके की है। जबलपुर से चलकर हावड़ा जाने वाली शक्तिपुंज एक्सप्रेस से बुधवार को एक व्यक्ति नीचे गिर गया। इस हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टीओपी प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हुई है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse