एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। नई दिल्ली में बुधवार को कोयला, खान एवं इस्पात स्थायी संसदीय समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष सांसद अनुराग ठाकुर के अध्यक्षता में हुआ।
इसमें लोहरदगा लोकसभा सांसद सुखदेव भगत भी शामिल हुए। बैठक में खनिज और धातु में आत्मनिर्भरता, कोयला खदानों में सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने, दुर्घटनाओं को कम करने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग पर जोर दिया गया।
तकनीकी आधुनिकीकरण और पर्यावरण मानकों का शक्ति से पालन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में सांसद सह सिने स्टार शत्रुघ्न सिन्हा सहित सभी विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse