टीम एबीएन, रांची। पसंद फाउंडेशन के द्वारा भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र, बरही, हज़ारीबाग के मदद से अनुसूचित जनजातिय उपयोजना अंतर्गत लारबा गाँव कोलेबिरा प्रखंड के कुल 10 जनजातिय किसानो को चना, मसूर, सरसो तथा सात प्रकार के सब्जी के बीज निःशुल्क दिए गए।
संस्था के द्वारा परियोजना अंतर्गत जनजातिय किसानो के बीच दलहन/ तिलहन की खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है। पूसा के उन्नत किस्म के दल्हन, तिलहन के बीज पा कर किसानो मे प्रसन्ता है।
पसंद फाउंडेशन के कार्यकारी प्रबंधक कीर्तिमान नाथ ने बताया कि भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र, बरही, हज़ारीबाग की कृषि वैज्ञानिक डॉ. शिल्पी केरकेट्टा का विशेष सहयोग मिला और किसानो को निःशुल्क बीज के साथ खेती की विधी भी बताई गई जिस्से की किसानो को खेती से अधिकतम लाभ मिल सके।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse