झारखंड का न्यूनतम तापमान 3°c पहुंचा

 

  • झारखंड में बढ़ रही हाड़ कंपाने वाली कनकनी, न्यूनतम तापमान पहुंचा 3°C

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में हाड़ कंपाने वाली ठंड का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। धीरे-धीरे यह सभी जिलों को अपनी चपेट में ले रहा है। शनिवार को मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, गुमला में सबसे कम न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

इसके अलावा जमशेदपुर, डालटनगंज, बोकारो, खूंटी, लोहरदगा, लातेहार में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। गोड्डा में अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कांके का न्यूनतम पारा पहुंचा 4.7 डिग्री सेल्सियस

राजधानी रांची में कांके का न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, सात से 12 दिसंबर तक सुबह में कोहरा और धुंध छाया रहेगा। बाद में आसमान साफ रहेगा। सात दिसंबर को अधिकतम 24 और न्यूनतम 10, आठ को अधिकतम 24 और न्यूनतम 10, नौ को अधिकतम 25 और न्यूनतम 11 और 10 दिसंबर को अधिकतम 25 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse