रांची। भारतीय किसान संघ झारखंड प्रान्त की बैठक 21 नवम्बर को दिन के 10.30 बजे से विकास भारती, बरियातू रोड, रांची में होना सुनिश्चित हुआ है। इस बैठक में प्रान्तीय कार्यकारिणी के साथ - साथ सभी कार्युक्त जिलों के अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष एवं जिलों के सदस्यता अभियान प्रभारी की उपस्थितिअपेक्षित है।सौभाग्य से इस बैठक में अपने अखिल भारतीय क्षेत्र संगठन मंत्री माननीय प्रकाश नारायण तिवारी का मार्गदर्शन भी प्राप्त हो सकेगा। किसी भी प्रकार की कठिनाई की होने पर सचल से 7488847199 एवं 9431171931 पर सम्पर्क कर सकते हैं। उक्त जानकारी संघ के मीडिया प्रभारी सह प्रचार-प्रसार प्रमुख प्रकाश कुमार सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse