रांची। झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने रांची विश्वविद्यालय के पीपीके कॉलेज (PPK College) बुंडू के नए भवन का उद्घाटन किया। इस नए भवन का एक महत्वकांक्षी योजना के तहत निर्माण हुआ है। रांची विश्वविद्यालय के महत्वपूर्ण कॉलेजों में से एक पीपीके कॉलेज बुंडू है और इस कॉलेज के पास अपना भवन नहीं रहने के कारण विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों को भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।नभवन के अभाव में पठन-पाठन का सही माहौल नहीं बन पा रहा था। इसे देखते हुए मंगलवार को राज्यपाल सह कुलाधिपति रमेश बैस ने पीपीके कॉलेज बुंडू के नए भवन का उद्घाटन किया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक और कर्मचारियों के अलावा आरयू की कुलपति डॉ कामिनी कुमार, कुलसचिव डॉ मुकुल चंद्र मेहता समेत कई पदाधिकारी, स्थानीय विधायक विकास सिंह मुंडा और सिल्ली के विधायक सुदेश कुमार महतो भी शामिल हुए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse