संसद के कामकाज पर पैनी नजर रखने की जरुरत : पुष्पेंद्र

 

कोडरमा। स्थानीय रॉयल सेलिब्रेशन के प्रांगण में राष्ट्रवादी विचार मंच के बैनर तले प्रखर हिंदू राष्ट्रवादी प्रवक्ता पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ एवं रॉ चीफ रविशेखर नारायण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। वहीं मंच पर कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव, बिहार प्रदेश से चलकर आए भाजपा अनुश्रवण समिति के प्रदेशाध्यक्ष कुमार राघवेन्द्र, चित्रकूट से आए सनातन धर्म के प्रचारक सीताराम शरण थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित व राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम से हुई। वहीं कार्यक्रम में शिव तांडव प्रस्तुत किया गया। शारदमबा शिशु मंदिर की छात्राओं के द्वारा वन्दे मातरम की गीत गाया गया। इस गीत को जूही दासगुप्ता ने लिखा था। कार्यक्रम में बोते हुए मुख्य वक्ता राष्ट्रवादी विचारधारा के पोषक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने कहा कि अगर देश को अखंड रखना है तो हमें राष्ट्र को जगाना होगा। सरकार के साथ ही यह हम सबकी जिम्मेदारी है। आने वाले वक्त की आहट को पहचानने की आवश्यकता है। उन्होंने देश में व्याप्त आंतरिक चुनौतियों पर चर्चा की और उसके समाधान भी सुझाए। पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने वक्फ प्रॉपर्टी एक्ट 2013, सच्चर कमेटी, अल्पसंख्यक आयोग आदि मुद्दों पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि हालात प्रतिकूल होते जा रहे हैं। लोगों को यह भी पता नहीं कि सरकार किस तरह से उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को संसद के कामकाज पर पैनी नजर रखने की जरूरत है। सरकार वोट बैंक बनाने की फिराक में रहती हैं और हम गैर जरूरी बातों को मुद्दा बनाकर उलझे रहते हैं। पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने आर्टिकल 35 ए बाद अब लोगों को वक्फ प्रॉपर्टी एक्ट 2013 पर जागरूक होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वक्त प्रॉपर्टी एक्ट 2013 का एक प्रावधान आर्टिकल 40 बेहद खतरनाक है। उन्होंने कहा कि इलाहाबाद में चंद्रशेखर आजाद अल्फ्रेड पार्क में मस्जिद, मजार और दूसरे निर्माण हो गए। मामला जानकारी में आने पर टीम के एक सदस्य विष्णु शंकर जैन ने हाईकोर्ट में पिटिशन डाली थी। हाई कोर्ट ने यूपी सरकार से जवाब भी मांगा है। इस मामले में वक्फ बोर्ड का दावा है कि यह जमीन उसकी है। आंध्र प्रदेश के एक जज के मुताबिक देश में सबसे ज्यादा जमीन रेलवे के पास है। उसके बाद डिफेंस और फिर वक्फ बोर्ड के पास जमीन का कब्जा है। उन्होंने कहा दिल्ली के संजय गांधी उद्यान में भी मजार का मामला सामने आया है। उन्होंने अल्पसंख्यक आयोग पर भी सवाल उठाया और उसके दुरुपयोग की बात कही। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के साथ ही राज्यों में भी अल्पसंख्यक आयोग बने हुए हैं। अल्पसंख्यकों को दोनों आयोगों से आर्थिक सहायता दी जा रही है। अल्पसंख्यक होने के मापदंड को लेकर कोई नीति है। यह बात सरकार ने एक आरटीआई में मानी है। मौके पर समिति के मार्गदर्शक धीरज जोशी, कार्यक्रम समिति के संरक्षक अनिल सिंह, चन्दन चक्रवर्ती, संयोजक रितेश माधव, सचिव प्रोफेसर राजेश कुमार, स्वागत समिति की अध्यक्ष जूही दासगुप्ता, मीडिया प्रभारी विनय शांडिल्य, सोशल मीडिया प्रभारी आकाश वर्मा, कोषाध्यक्ष अशोक दयाल,सह कोषाध्यक्ष प्रभाकर भगत, सदस्य प्रभाकर पाण्डेय, विवेक पाण्डेय, प्रकाश सिंह, विजय वर्णवाल, उमेश लोहानी, आकाश कुमार, आशुतोष सिन्हा समेत कई लोग मौजूद थे। संचालन प्रोफेसर राजेश कुमार ने किया। कार्यक्रम की सफलता के लिए पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ ने कार्यक्रम समिति के संयोजक रितेश माधव को शाल देकर सम्मानित किया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse