भगवान महावीर का संदेश बनेगा विश्व शांंति का कारण : आर्यिका

 

कोडरमा। दिगंबर जैन मंदिर स्थित पंडाल में मंगलवार को दिगंबर जैन समाज ने जैन आर्यिकाओं का चल रहा चातुर्मास को लेकर पिच्छी परिवर्तन एवं पंच परमिष्टी विधान आयोजित किया। मौके पर दिगंबर जैन समाज ने तार में लगे झूले के जरिए नई पिच्छी वात्सल्य विदुषी आर्यिका श्री 105 सौभाग्यमती माता ससंघ को मोर पिच्छी अर्पित की। यह सुंदरता, सरलता और सरसता का संदेश देती है। मौके पर पुरानी पिच्छी प्राप्त करने का सौभाग्य जयकुमार गंगवाल, प्रदीप छाबड़ा और निर्मल छबड़ा को मिला। मौके पर बालिकाओं और महिलाओं ने नृत्य संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किये। मौके पर आर्यिका श्रीमत सौभाग्यमती माता जी ने कहा कि वर्तमान का समय आतंक एवं हिंसा का है। भगवान महावीर का संदेश जियो और जीने दो पूरे विश्व में शांति का कारण बनेगा। उन्होंने कहा कि अपने घरों में समृद्वि निरंतर बनी रहे इसके लिए महापुरुषों के बताये मार्गों का अनुसरण करना चाहिए। मानव जीवन का कल्याण मानवता को शांति का संदेश देता है। वर्तमान में युवा वर्ग को मित्रता प्रदान करने का सामर्थ्य रखते हैं। कोडरमा के युवा समाज देश और समाज को समृद्धि की ओर ले जा रहे हैं। मौके पर जिप प्रधान शालिनी गुप्ता ने भी सौभाग्यमती माता जी और ससंघ से आशीर्वाद लिया। जैन समाज ने जिप प्रधान को चातुर्मास समिति के संयोजक नरेंद्र झांझरी, राजेश छाबड़ा, शैलेश छाबड़ा, विकास सेठी, ममता सेठी ने प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। मौके पर जिप प्रधान ने कहा कि जैन साधु प्रकृत के सुंदर उपहार हैं। उनके मार्गदर्शन जीवन को तरोताजा करता है। जैन साधु-संतों का त्याग और संयम प्रेरित करता है। जैन दर्शन हमें कई शिक्षा भी देता है। मौके पर सुरेश झांझरी, नरेंद्र झांझरी, ललीत सेठी ने कहा कि मंदिर का जीर्णोद्धार किया जायेगा। इसके लिए माता जी को श्रीफल भेंटकर अपने कुशल नेतृत्व में बनवाने की अनुमति मांगी। भरतपुर से आये संतोष कुमार एवं टीम के प्रस्तुत गीत पिच्छी ओ पच्छी इतना बता दे कौन सा काम किया है, खंश होकर गुरुवर ने अपना लिया है.... तथा दे दो आशीर्वाद गुरुवर तेरा क्या घट जाएगा, ये बालक भी तर जाएंगे जैसे भजन प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में दीप सजाओ और पूजन सामग्री सजाओ प्रतियोगिता आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन छतरपुर से आए बालब्रह्मचारी पंकज शास्त्री और राज छाबड़ा ने संयुक्त रुप से किया। कार्यक्रम के पूर्व पानी टंकी रोड स्थित नया जैन मंदिर से चौबीस भगवान के साथ भ्रमण किया गया। मंदिर पहुंचकर कलशाभिषेक आयोजन हुआ। मौके पर प्रदीप पांड्या, कमल सेठी, सरोज पापड़ीवाल, प्रदीप सोगानी, राजकुमार अजमेरा, सुनील छाबड़ा, विजय सेठी, पार्षद पिंकी जैन, रोटरी के सचिव नवीन जैन सहित कई लोग मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse