रांची : बेटी की शादी के लिए रखे गए 15 लाख के गहनों की चोरी

 

रांची। राजधानी में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। हर दिन किसी न किसी इलाके में चोरी की वारदात सामने आ रही है। पुलिस चोरों के आगे बेबस नजर आ रही है। ताजा मामला रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र का है, यहां से चोरों ने प्रेम नगर मोहल्ले में रहने वाले प्रसाद जी के यहां से 15 लाख के गहने सहित कई कीमती सामान गायब कर दिए हैं। बेटी के शादी के लिए खरीदे थे गहने : मिली जानकारी के अनुसार, जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के लटमा प्रेम नगर के रहने वाले प्रसाद जी अपने पूरे परिवार के साथ शहर से बाहर गए हुए थे। मंगलवार सुबह जब वे वापस लौटे तो घर के बाहर का ताला टूटा पड़ा था। अंदर जाने पर पूरा परिवार चौंक गया, क्योंकि घर के सारे अलमारी टूटे पड़े थे और उसमें रखे सभी कीमती गहने और सामान गायब थे। मिली जानकारी के अनुसार परिवार में बेटी की शादी थी, जिसके लिए घरवालों ने गहने खरीद कर रखे थे लेकिन वह सभी गहने चोर ले उड़े।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse