रांची। राज्य में मैट्रिक के पहले टर्म की परीक्षा 7 दिसंबर से शुरू हो सकेगी, जबकि इंटरमीडिएट के पहले टर्म की परीक्षा 9 दिसंबर से शुरू हो सकेगी। झारखंड एकेडमिक काउंसिल इसकी तैयारी कर रहा है। अगले सप्ताह तक परीक्षा की तारीख की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी। मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो टर्म में होनी है। पहले टर्म की तैयारी को लेकर सभी प्रखंडों में परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे हैं। इसके लिए सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों से प्रखंड स्तर पर परीक्षा केंद्र निर्धारित कर सूची मांगी गई है। इसी आधार पर बच्चों को स्कूलों के नजदीक के परीक्षा केंद्र में ही भेजा जाएगा, ताकि उन्हें परीक्षा के लिए ज्यादा दूरी तय नहीं करनी पड़े। वर्तमान में मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। 13 नवंबर तक आवेदन करने की अंतिम तिथि थी, वहीं विलंब शुल्क के साथ 20 नवंबर तक आवेदन लिये जाएंगे। इसके बाद जैक परीक्षा की तिथि की घोषणा करेगा। मैट्रिक की परीक्षा के लिए 2 दिन और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 3 दिन समय दिया जा सकता है। ऐसे में 7 और 8 दिसंबर को मैट्रिक की परीक्षा होगी, जबकि 9 से 11 दिसंबर को इंटरमीडिएट की परीक्षाएं होंगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse