एबीएन डेस्क। JSCA अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम रांची में 19 नवंबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20 क्रिकेट मैच खेला जाना है। लेकिन इस मैच में बारिश विलन बन सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र रांची से मिली जानकारी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के चक्रवातीय क्षेत्र के चलते आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र,ओडशा में भारी बारिश की संभावना है. इसका असर झारखंड पर भी पड़ सकता है। इससे यहां 19 नवंबर को होने वाले T-20 इंटरनेशनल मैच में खलल पड़ने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 17 नवंबर से 19 नवंबर तक रांची में मौसम का मिजाज बदलेगा और यहां बारिश की संभावना रहेगी। 19 नवंबर के दिन को लेकर JSCA ने मौसम का पूर्वानुमान वेबसाइट पर अपलोड किया है. जिसमें रडार की स्थिति और आगामी 19 नवंबर को वेदर फोरकास्टिंग की जानकारी दी गई है. इसी से संबंधित मौसम पूर्वानुमान, रांची मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से भी जारी किया गया है और 19 नवंबर को रांची में भारी बारिश का अनुमान लगाया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse