दुमका। सीएम हेमंत सोरेन बुधवार को दुमका में रहेंगे। यहां वे सोना-सोबरन धोती साड़ी योजना की शुरुआत करेंगे। इसके साथ ही कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन का भी कार्यक्रम है। इस अवसर पर राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव भी मौजूद रहेंगे।सोना सोबरन धोती साड़ी योजना का शुभारंभ करने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दुमका पहुंच रहे हैं। इस योजना के तहत राज्य के लगभग 57 लाख लोगों को मात्र 10 रुपये में धोती-साड़ी और लुंगी दी जाएगी। दुमका में इस योजना का लाभ पाने वाले लाभुकों की संख्या लगभग ढाई लाख है। बीपीएल कार्डधारियों को ये लाभ मिलना है। 2014 में जब झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन थे उस वक्त भी उन्होंने इस योजना के तहत धोती साड़ी का वितरण किया था। लेकिन रघुवर सरकार आने के बाद इस योजना को बंद कर दिया गया। अब फिर से लोगों को सिर्फ 10 रुपये खर्च कर धोती साड़ी दी जाएगी। लाभुक एक साल में दो बार यह वस्त्र प्राप्त कर सकेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse