झारखंड में खुलेंगे सभी खेल प्रशिक्षण केंद्र, अधिसूचना में कई शर्तों का उल्लेख

 

रांची। झारखंड में विभिन्न खेलों की तैयारी करने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खबर है। हेमंत सोरेन की सरकार ने प्रदेश के सभी खेल प्रशिक्षण केंद्रों को फिर से खोलने की अनुमति दे दी है। प्रदेश सरकार ने डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र और आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों को भी खोलने की अनुमति प्रदान कर दी है। झारखंड खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग ने सोमवार को इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है। हालांक‍ि, इसको लेकर कई शर्तें भी लगाई गई हैं। अधिसूचना में उल्लिखित शर्तों के अनुसार, खेल प्रशिक्षण केंद्रों में आने वाले प्रशिक्षकों को कम से कम कोराना का एक टीका लगवाना अनिवार्य किया गया है। इसके साथ ही 18 वर्ष से ज्याकदा उम्र के प्रशिक्षुओं के लिए भी कोविड-19 का एक टीका लेना जरूरी किया गया है। दिलचस्पा है कि 18 वर्ष से कम उम्र के प्रशिक्षुओं के लिए कोरोना टीके की बाध्य ता नहीं रखी गई है। इसके अलावा संबंधित जिला प्रशासन समय-समय पर ट्रेनिंग सेंटर्स, ट्रेनर और प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों की जांच करेंगे। खेल विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में जिला खेल पदाधिकारी और प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षकों को SOP का पालन करने का निर्देश दिया गया है, ताकि कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse