रांची। जेएससीए स्टेडियम में 19 नवंबर को भारत-न्यूजीलैड के बीच टी-20 मैच खेला जायेगा। लगभग दो साल से रांची के जेएससीए स्टेडियम में कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला गया। 8 मार्च 2019 को यहां पर आखिरी बार आस्ट्रेलिया और भारत के बीच एकदिवसीय मैच खेला गया था। वहीं चार साल पहले 7 अक्टूबर 2017 को भारत और आस्ट्रेलिया के बीच टी-20 मुकाबला खेला गया था। अब तक रांची जेएससीए स्टेडियम में कई अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गये हैं। यहां पर पहला टेस्ट मैच भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच 16 से 20 मार्च 2017 को खेला गया। पहले एकदिवसीय मैच 19 जनवरी 2013 को भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया। रांची के जेएससीए स्टेडियम में 12 फरवीर 2016 को भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने सोमवार को भारतीय पुरुष टीम के 2021/22 के घरेलू सीजन के कार्यक्रम की घोषणा की। भारत का घरेलू सीजन आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के फाइनल के तीन दिन बाद 17 नवंबर से शुरू होगा। बीसीसीआई शीर्ष परिषद ने सोमवार को हुई बैठक में इस कार्यक्रम को मंजूरी दी। भारत इस दौरान चार टेस्ट, तीन वनडे और 14 टी-20 मैचों की मेजबानी करेगा। न्यूजीलैंड और श्रीलंका दो टेस्ट और तीन-तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए क्रमश: नवंबर 2021 और मार्च 2022 में भारत का दौरा करेंगे। वेस्टइंडीज तीन वनडे और तीन टी-20 मैच के लिए फरवरी 2022 में भारत दौरे पर रहेगा। घरेलू सीजन के बीच भारतीय टीम दिसंबर-जनवरी में सभी प्रारूपों की सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी। भारत इसके साथ ही जून 2022 में पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करेगा। कानपुर और मुंबई को न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के लिए वेन्यू के तौर पर देखा गया है। जबकि बेंगलुरु और मोहाली श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट की मेजबानी करेंगे। दोनों सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 साइकिल का हिस्सा होगी। भारत बनाम न्यूजीलैंड 2021 मैच शिड्यूल : पहला टी-20 : 17 नवंबर, जयपुर, दूसरा टी-20 : 19 नवंबर, रांची, तीसरा टी-20 : 21 नवंबर, कोलकाता, पहला टेस्ट : 25 से 29 नवंबर, कानपुर, दूसरा टेस्ट : तीन से सात दिसंबर, मुंबई।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse