किसी भी देश के विकास एवं निर्माण में युवा शक्ति का महत्वपूर्ण योगदान : रामजी यादव

 

रांची। नामकुम प्रखंड के लाली पंचायत अन्तर्गत कुदागाढ़ा राजस्व गांव के फतेहपुर, गरुड़पीढ़ी, हेसो में ट्राइबल सोशल वेलफेयर सोसाइटी, रांची एवं वाईवीएन विश्वविद्यालय, रांची के द्वारा संचालित समग्र विकास कार्यकम हेतु ग्रामीणों के साथ एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान दिग्विजय सिंह मुण्डा ने किया। बैठक में बेरोजगार युवक-युवतियों को दक्ष (प्रशिक्षित) बनाकर स्वरोजगार से जुड़ने का विशेष कार्यक्रम एवं रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में वाईवीएन विश्वविद्यालय के चेयरमैन सह ट्राइबल सोशल वेलफेयर सोसाइटी रांची के सीईओ रामजी यादव ने कहा की हमारी संस्था समग्र विकास कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण युवा स्वरोजगार कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। यह कार्यक्रम ग्रामीण युवक एवं युवतियों के लिए विशेष कार्यक्रम के रूप में कार्यान्वित किया जाएगा। श्री यादव ने कहा इस कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य है, ग्रामीण क्षेत्रों में 18 से 35 वर्ष की आयु सीमा के युवक एवं युवतियों के लिए प्रशिक्षण द्वारा उनके दक्षता के आधार पर उनके लिए स्थायी आय के स्रोत सृजन करने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा इस कार्यक्रम को क्रियान्वित करने के निम्न बिंदुओं पर गंभीर चिंतन के बाद ग्रामीण युवाओं के लिए विशेष कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर कार्यरूप दिया जाएगा, तीव्र गति से ग्रामीण युवाओं का शहरों की ओर बहिर्गमन पर नियंत्रण, कुल आबादी का एक तिहाई हिस्सा युवा वर्ग का (18 से 35 वर्ष) है, जो किसी भी देश के विकास एवं निर्माण में बहुत बड़ी मानव शक्ति होटी है उसका सदुपयोग करने एवं प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप में उनके सामाजिक, आर्थिक समस्याओं का निदान करना। बैठक को लाली पंचायत के मुखिया रामचंद्र सिंह मुंडा ने भी संबोधित किया और उन्होंने कहा कि समाज उचित मार्गदर्शन नहीं होने के कारण युवा गलत रास्ता का चयन करते हैं, जिससे समाज दिशा विहीन हो जाती है। संस्था के इस कार्यक्रम को चलाने से हमारा समाज निश्चित रूप से आगे बढ़ेगा। बैठक में काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए।बबैठक का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन रविंद्र नाथ प्रमाणिक ने किया। उक्त जानकारी वाईवीएन विश्वविद्यालय, रांची के चेयरमैन रामजी यादव ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी के दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse