एबीएन सेंट्रल डेस्क। रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग के चौथे दिन कीव पर कब्जे के लिए रूस ने हमले और तेज कर दिए तेज कर दिए हैं। रूसी हमलों में अब तक सैंकड़ों नागरिकों के मारे जाने की खबर है। उधर, रूस के सेंट्रल बैंक पर अमेरिका, यूरोपीय संघ और ब्रिटेन ने प्रतिबंध लगा दिया है। जर्मनी ने रूसी विमानों के लिए अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि हमारे पास तीसरा विश्व युद्ध ही विकल्प नजर आ रहा है।अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि, हमारे पास दो ही विकल्प हैं एक यह है कि हम रूस से सीधे लड़ें। यह तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत होगी। दूसरा यह है कि, यह सुनिश्चित किया जाए कि जो भी देश अंतरराष्ट्रीय काूनन का उल्लंघन करने उसे इसकी कीमत चुकानी पड़े। मिसाइल हमले में गैस पाइपलाइन उड़ाई : रूस काफी आक्रामक हो गया है। उसने यूक्रेन के खारकीव में एक गैस पाइपलाइन को उड़ा दिया है। वहीं वासिल्किव शहर में रूसी बैलिस्टिक मिसाइलों से एक तेल डिपो को भी टारगेट किया गया है। कीव में तेल डिपो पर मिसाइल हमले के बाद जहरीला धुआं फैल गया है। इससे लोगों को सांस लेने तक में समस्या हो रही है। इस बीच चेतावनी जारी की गई है कि, लोग घरों से बाहर न निकलें और घर की खिड़की तक न खोलें।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse