टीम एबीएन, रांची। भाजपा प्रदेश कार्यालय में बीजेपी विधायक दल और सांसदों की बैठक हुई। इसमें केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी शिरकत किये। विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, सांसद पीएन सिंह, बीडी राम, सांसद संजय सेठ भी बैठक में उपस्थित हुए। भाजपा विधायक दल और सांसदों की बैठक को लेकर मुख्य एजेंडा अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान भाजपा का रुख सदन में क्या हो, किस किस मुद्दे पर भाजपा सदन से लेकर सड़क तक हेमंत सरकार को घेरेगी। भाषा, स्थानीयता, नियोजन नीति सहित अन्य मुद्दे पर भाजपा क्या रुख अपनाएं, इसकी रणनीति बनाई। बीजेपी की इस अहम बैठक के बाद पार्टी का एक शिष्टमंडल राजभवन जाकर राज्यपाल से भी मुलाकात की।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse