बरियातू वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों के लिए लगा हेल्थ चेकअप कैम्प

 

टीम एबीएन, रांची। रविवार के दिन बरियातू रोड स्थित वृद्ध आश्रम में हमारे बुजुर्गों के लिए हेल्थ चेकअप कैम्प दहेज मुक्त झारखंड संस्था ने आयोजित किया, जिसमें जाने माने मधुमेह रोग के चिकित्सक डॉ विनय कुमार धनधनिया जी की देखरेख में बुज़ुगों का प्रमुख रूप से शुगर एवं ब्लड प्रेशर एवं अन्य संबंधित बीमारियों के निदान हेतु सलाह और दवाइयां दी गयी, आहार विशेषज्ञ डॉ मनीषा घई जी ने खान पान की विशेष जानकारी दी। दहेजमुक्त झारखंड संस्था के संस्थापक डॉ आंनद शाही जी ने समय समय पर इन आयोजनों के महत्व और ज़रूरतों पर अपने विचार रखे, संस्था की राष्ट्रीय महासचिव सिन्धु मिश्रा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी वृद्व जनों का आशीर्वाद प्राप्त किया और ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के लिए चिकित्सकों के सहयोग के लिए विनम्र निवेदन किया। साथ ही वृद्व आश्रम में बुजुर्गों की सेवा में पूरी निष्ठा से काम कर रही रूबी चौधरी जी की सराहना की। कार्यक्रम में वृद्व आश्रम की परम आदरणीय अध्यक्ष श्री एवं श्रीमती सुशीला गुप्ता जी, दहेज मुक्त झारखंड संस्था के संस्थापक डॉ आंनद शाही जी, राष्ट्रीय महासचिव सिन्धु मिश्रा, राष्ट्रीय सचिव आशीष गुप्ता, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सचिव इंतेखाब आलम, ज़िला सलाहकार समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, संस्था के सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार माखन पाठक, सम्मानित सदस्य रेखा रानी, विकास कुमार, रवि कुमार जी, विष्णु जी, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के भाई और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse