माहुरी वैश्य महामंडल का राष्ट्रीय अधिवेशन 4-5 अप्रैल को कोडरमा में

 

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। माहुरी वैश्य महामंडल गिरिडीह का 109वां राष्ट्रीय अधिवेशन चार और पांच अप्रैल को झुमरीतिलैया में आयोजित होगा। इसकी स्वीकृति गिरिडीह महामंडल के अध्यक्ष सुबोध प्रकाश ने दी। अधिवेशन को लेकर तिलैया मंडल की एक बैठक शनिवार देर शाम को गौरी शंकर मोहल्ला स्थित माहुरी भवन में आयोजित हुई। बैठक में प्रस्तावित महाधिवेशन को लेकर आयोजन समिति का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से संयोजक मुरारी बड़गवे व सुनीता सेठ को चुना गया। वहीं समिति के अध्यक्ष विजय कुमार, सचिव राजेश कापसीमे, कोषाध्यक्ष सुनील ब्रहपुरिया, सह सचिव गौतम वैश्यकियार को चुना गया। वहीं मीडिया प्रभारी का जिम्मेवारी अभिषेक रंजन, रितेश लोहानी व साहिल भदानी को दी गई। बैठक में मौजूद पदाधिकारियो व सदस्यों ने अधिवेशन को लेकर हर्ष जताते हुए कहा कि कोडरमा वासियो के लिए यह गर्व की बात है कि समाज का 109वां महाधिवेशन तिलैया मंडल को करने का मौका मिला है। इसमें झारखण्ड, बिहार पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों से सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग जुटेंगे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि तिलैया में आयोजित होने वाला दो दिवसीय अधिवेशन बाईपास रोड स्थित शिव वाटिका में संपन्न होगा। पदाधिकारियों ने बताया कि अधिवेशन को सफल बनाने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी चल रही है। वहीं बैठक में मौजूद महामंडल उपाध्यक्ष रवि काप्सीमे ने कहा कि तिलैया मंडल पूरे देश में मिल का पत्थर साबित हो रहा है। यही वजह है कि 27 वर्ष के बाद कोडरमा को फिर से एक बार राष्ट्रीय अधिवेशन का मौका मिला है। इस अधिवेशन सफल बनाने के लिए समाज का हर वर्ग अपनी सहभागिता निभा कर एक नया इतिहास बनाएगा। वहीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति अध्यक्ष कुमार ने कहा कि माहुरी समाज का इतिहास एक सौ वर्ष से अधिक का है। ऐसे में तिलैया मंडल में आयोजित होने वाले इस अधिवेशन को भी स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। अधिवेशन को सफल बनाने के लिए हर वर्ग के लोगों की सहभागिता जरूरी है खास कर युवाओं की सहभागिता इस सम्मेलन में उभर कर सामने आएगी और अधिवेशन में अपनी शक्ति का प्रदर्शन भी युवा वर्ग करेंगे।उन्होंने आगे कहा कि संगठन का 100 वर्ष से अधिक हो चुका है और इस संगठन पर इतिहास लिखने हेतु सामग्री एकत्रित करने के लिए अनुरोध किया है और इसकी तैयारी की जा रही है बैठक का संचालन राजेश कपसीमे ने किया जबकि आभार रवि लोहानी ने प्रकट किया। मौके पर मंडल अध्यक्ष मुन्ना भदानी, विजय कापसीमे, उदय बड़गवे, सुनील भदानी, राजीव बरबिगहिया, दिलीप अठघरा, सोनू पवन चौदह, आशुतोष भदानी, अरुण सेठ, संजय तरवे, अरविंद एकघरा, राहुल कापसीमे, अंकित गुप्ता, मुन्ना सेठ, मुरली राम सेठ, प्रकाश वैशखियार, दिलीप ब्रहपुरिया, शुभम कापसीमे, सतीश चरण पहाड़ी, मनोज चरणपहाड़ी, रजत कुमार, ज्योति पहाड़ी, सोनू पहाड़ी आदि मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse