बगरीडीह की घटना जिले के लिए शर्मनाक

 

टीम एबीएन, कोडरमा। भारतीय जनता पार्टी झुमरी तिलैया नगर मण्डल के मण्डल अध्यक्ष किशोर पण्डित के अध्यक्षता में तथा मण्डल के महामंत्री हरि पण्डित व विनय शांडिल्य के संयुक्त संचालन में आज दिनांक 27-02-2022 को राॅयल सेलिब्रेशन में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा प्रस्तुत रेडियो प्रसारण के माध्यम से प्रसारित कार्यक्रम में "मन की बात" को सुनते हुए मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पूर्व कोडरमा जिलाध्यक्ष रामचन्द्र सिंह, भारतीय जनता मजदूर मोर्चा संघ के प्रदेश अध्यक्ष मानिक चंद सेठ, कोडरमा भाजपा जिला के वरीय नेता रमेश हर्षधर, देवेन्द्र मेहता, सह (सांसद) प्रतिनिधि कोडरमा, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष बैजनाथ दास, जिला मंत्री महेंद्र यादव, नगर मण्डल किसान मोर्चा अध्यक्ष, अशोक यादव, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष, प्रकाश दास, नगर उपाध्यक्ष किशुन यादव, दिलीप गुप्ता, नगर मंत्री विजय यादव, नगर मीडिया प्रभारी संजीत कुमार कार्यसमिति सदस्य विजय पंडित, विक्रम कुमार परिमल, राजेश सिंह, पप्पू पंडित, प्रभाकर लाल रावत, विनय मोदी, रामस्वरूप यादव, दामोदर सिंह व अन्य लोगों ने मन की बात सुने। जहां सभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामचन्द्र सिंह ने कहा कि बगरीडीह में हुए शर्मनाक बलात्कार की घटना ने कोडरमा जिला को झकझोर करके रख दिया है, जिससे एक उग्र आंदोलन की आवाज बुलंद होती है। कल एक डेलिगेशन जल्द ही कोडरमा जिला के लिए रवाना होगी और जरुरत पड़ी तो दलित शोषित लड़की को न्याय दिलाने का भरपूर प्रयास करेंगे। वहीं भाजपा कोडरमा जिला के वरीय जिला नेता रमेश हर्षधर ने कहा कि देश की आजादी की 75 वीं अमृत उत्सव पर देश के कोने-कोने में स्थानीय भाषाओं के अन्तर्गत, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहे हैं, जो एक बिल्कुल अलौकिक व अद्वितीय प्रतिभा के तहत काल्पनिक प्रतीत होती दिखाई पड़ती है। जिससे भारत का वैभव और बढ़ जाती है। वहीं मानिक चंद सेठ ने कहा कि आज तकनीकी ज्ञान का होना जरूरी समझा जाता है। वहीं सांसद प्रतिनिधि देवेन्द्र मेहता ने कहा कि आज भारत मोदी जी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के नीति के साथ आगे बढ़े हैं। वहीं सबों ने भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के प्रति मन की बात को सुनकर आभार जताया। वहीं कार्यक्रम के समापन की घोषणा व धन्यवाद ज्ञापन विजय यादव ने किया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse