टीम एबीएन, गुमला। लातेहार पुलिस के द्वारा पकडे गये भाकपा माओवादी के जोनल कमांडर सुदर्शन भुइयां उर्फ नंदकिशोर भारती के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर गुमला पुलिस द्वारा छापामारी अभियान चलाकर गुरदरी थाना क्षेत्र में छिपाकर रखे तीन राइफल व 172 पीस जिंदा गोली बरामद किया है। लातेहार पुलिस के द्वारा गुमला एसपी को सूचना दी गई कि गुरदरी क्षेत्र में भाकपा माओवादी का हथियार व गोली छिपाकर रखा गया है। जिसके बाद एसपी के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक अभियान के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम मिली सूचना के अनुसार गुरदरी थाना क्षेत्र के पिड़हापाट जंगल में अभियान चलाया गया और छुपाकर रखे हथियार व गोली को बरामद किया। जिसमें .303 का तीन राइफल व .303 का 172 पीस गोली बरामद किया। छापामारी टीम में सीआरपीएफ 218 बटालियन के टूआईसी अजीत सिंह नेगी, पुलिस उपाधीक्षक अभियान, थाना प्रभारी गुरदरी कुंदन कुमार, बीडीडीएस टीम व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse