झारखण्ड में कोरोना : 10 जिलों में नहीं मिला कोई संक्रमित, एक्टिव केस मात्र 510

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेहद कम हो गई है। राज्य के अधिकांश जिलों में कोरोना केस के मामले सामने नहीं आ रहे हैं। 26 फरवरी को 10 जिलों में कोरोना का कोई नया संक्रमित मरीज नहीं मिला है, जबकि 14 जिलों में मात्र 66 नए केस मिले हैं। राज्य में एक्टिव केसों की संख्या घटकर 510 रह गई है झारखंड में शनिवार (26 फरवरी) को 24 में से 10 जिलों में कोरोना के नए केस नहीं मिले हैं। ये जिले हैं चतरा, देवघर, गोड्डा, गुमला, हजारीबाग, जामताड़ा, खूंटी, पाकुड़ ,पलामू और सरायकेला ऐसे 10 जिले हैं जहां कोई नया केस कोरोना का नहीं मिला है। झारखंड के 14 जिलों : झारखंड में 26 फरवरी को 33097 सैंपल की जांच में 66 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं तो 76 कोरोना संक्रमित ठीक भी हुए हैं। 26 फरवरी 2022 को जहां-जहां नए केस मिले है उसमें सबसे ज्यादा लातेहार में 18, जमशेदपुर में 10, बोकारो में 08, धनबाद -सिमडेगा में 06-06 और रांची में 05 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावे दुमका में 01, गढ़वा में 01, गिरिडीह में 02, कोडरमा में 03, लोहरदगा में 02, रामगढ में 02, साहेबगंज में 01और पश्चिमी सिंहभूम में 01 केस कोरोना के मिले हैं। कोरोना मरीजों की बड़ी संख्या में रिकवरी से कोरोना इंडिकेटर्स में झारखंड की स्थिति लगातार सुधर रही है और यह सभी मानकों पर देश के राष्ट्रीय औसत से बेहतर है। राज्य में 7डेज ग्रोथ रेट 0.01% है वहीं 7 डेज डबलिंग रेट 6232.53 दिन का हो गया है। रिकवरी रेट भी 98.65% है जबकि मोर्टेलिटी रेट 1.22% है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse