एकजुटता ही हमें हमारा हक एवं अधिकार दिला सकती है : सोहन पासवान

 

टीम एबीएन, गुमला दुसाध महासभा गुमला ने रविवार को बख्तर साय मुंडल सिंह स्मृति भवन में अंतर्राष्ट्रीय राजकीय दुसाध महासम्मेलन का आयोजन किया। महासम्मेलन ऐतिहासिक रहा। महासम्मेलन में झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, पलामु, गुजरात, उड़ीसा, बंगाल सहित विभिन्न राज्यों से दुसाध समाज के लोग शामिल हुए। महासम्मेलन का शुभारंभ वीर बाबा चौहरमल की तस्वीर पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मौके पर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त झारखंड सरकार के विशेष सचिव सोहन पासवान ने दुसाध समाज के लोगों को एकजुट होने का आह्वान किया। कहा कि दुसाध समाज के लोगों को अपना हक एवं अधिकार पाने के लिए एकजूट होने की जरूरत है। हमारी एकजुटता ही हमारा हक एवं अधिकार हमें दिला सकता है। उन्होंने कहा कि पूरे भारत देश में दुसाध समाज के लोगों की काफी संख्या है। परंतु अलग-अलग जगहों पर बिखरे हुए हैं, जिसे अब एक जगह पर समेटना है। उन्होंने गुमला दुसाध महासभा को महासम्मेलन के आयोजन के लिए बधाई दिया। कहा कि यह सम्मेलन समाज के लोगों को एकजूट करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त आईएएस मनोहर राम ने कहा कि दुसाध समाज सिर्फ एक समाज नहीं, बल्कि एक आंदोलन है। दुसाध समाज के लोग भले ही अपना सिर कटा देते हैं। परंतु कभी झुकाते नहीं। दुसाध समाज ने जब-जब हुंकारी भरी है। तब-तब समाज में एक नया बदलाव आया है। अब फिर से समाज के लोगों को हुंकारी भरने की जरूरत है। ताकि समाज में बदलाव आ सके। विशिष्ट अतिथि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अजा विभाग के प्रदेश अध्यक्ष केदार पासवान ने कहा कि हमारे समाज के लोगों को प्राय: दबाने का प्रयास किया जाता है। परंतु अब ऐसा नहीं होगा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यदि आपको कहीं भी कोई दबाने अथवा आपके ऊपर अत्याचार करने का प्रयास करें तो इसकी शिकायत सीधे थाना में करें। थाना से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किया जायेगा। इससे पूर्व गुमला दुसाध महासभा के अध्यक्ष बलिराम पासवान ने स्वागत भाषण देते हुए सभी आगत अतिथियों का स्वागत किया। साथ ही मंच के माध्यम से समाज के लोगों से अपने बेटा-बेटी को एकसमान शिक्षा देने, नशापान का त्याग करने एवं अंधविश्वास व सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने की अपील की। नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में आंखों की जांच हुई : महासम्मेलन में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। शिविर में आने वाले लोगों के आंख का नि:शुल्क जांच किया। साथ ही दवाईयां एवं आंखों के बचाव के संबंध में जानकारी भी दिया गया। राजकुमार पासवान ने बताया कि समाज के लोगों की सेवा करने के उद्देश्य से नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर लगाकर लोगों को आंख की जांच की गई। उन्होंने बताया कि दुसाध समाज के होने वाले कार्यक्रमों में यह सेवा नि:शुल्क दी जा रही है। महासम्मेलन में शामिल लोग : सेवानिवृत्त आईएएस नवल किशोर, प्रसादी पासवान, वंशलोचन राम, दामोदर पासवान, छोटु पासवान, मोहन पासवान, संजय पासवान वैरागी, दुर्जय पासवान, रविंद्र मांझी, अमरनाथ राम, सुदामा पासवान, बलि राम, भरत पासवान, राजेश राम, कमलेश पासवान, दिनेश पासवान, डॉ अजय नंदन, प्रमोद पासवान, राजेश रोशन राजद, बृजनंदन प्रसाद, राकेश पासवान, राजेश रोशन, जयप्रकाश पासवान, संदीप पासवान, वीरेंद्र पासवान, महेंद्र पासवान, डॉ मोहन पासवान, उदयभान प्रसाद, आनंद कुमार प्रसाद, संजय पासवान, राकेश पासवान, अजय पासवान, अमित पासवान, अनिल पासवान, वासुकी पासवान सहित काफी संख्या में समाज के लोग शामिल थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse