किसानों के महाकुंभ में जैविक खेती अपनाने की अपील

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। गौ, गंगा और ब्राह्मण धरती के प्रत्यक्ष देवता हैं। रघुवंश की उत्पत्ति भी गौमाता के आशीर्वाद से ही हुई है। गौ आधारित जैविक खेती अपनाकर किसान और कृषि जहरमुक्त, समृद्धशाली व स्वस्थ भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभा सकते हैं। उक्त विचार भारतीय किसान के अखिल भारतीय अधिवेशन के शुभारंभ के अवसर पर महामंडलेश्वर श्रीश्री 1008 स्वामी पंचमानंद जी ने व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि किसान जैविक खाद और प्राकृतिक खेती को अपनायें व रासायनिक उर्वरक के स्थान पर गौमूत्र से निर्मित कीटनाशक का उपयोग करें। स्वागत उद्बोधन देते हुए राष्ट्रीय मंत्री मोहिनी मोहन मिश्र ने भारतीय किसान संघ के प्रतिवेदन को रखते हुए किसान संघ की संगठनात्मक गतिविधियों से अवगत कराया। श्री मिश्र ने कहा कि लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य किसान का हक है। भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष आई एन बसवेगौड़ा ने कार्यक्रम में आभार व्यक्त करते हुये कहा कि कृषि व किसान को आत्मनिर्भर बनाने के लिये स्वाबलंबी व रोजगारयुक्त ग्राम की अवधारणा पर काम करना होगा। तभी खेती को लाभ का धंधा बनाया जा सकेगा। देश व दुनिया के सबसे बड़े किसान संगठन में शुमार भारतीय किसान संघ के 13वें अखिल भारतीय अधिवेशन का शुभारंभ भारत माता व कृषि देवता भगवान बलराम पूजन के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर पुरानी गल्ला मण्डी स्थित महादेवी परिसर में हुआ। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी पंचमानंद जी व भारतीय किसान संघ के केन्द्रीय पदाधिकारीयों की मौजूदगी में ध्वजारोहण, गौ माता व फसल पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंच पर अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री आई एन वसवेगौड़ा, उपाध्यक्ष भैयाराम जी मौर्य, उपाध्यक्ष श्रीमति विमला तिवारी, उपाध्यक्ष अम्बुभाई पटेल, राष्ट्रीय मंत्री मोहिनी मोहन मिश्र जी उपस्थित रहे। मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख व भारतीय किसान संघ के संपर्क अधिकारी रामलाल जी, किसान संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री महेश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना, मध्यभारत के प्रांत अध्यक्ष कैलाश सिंह ठाकुर, प्रांत महामंत्री पवन शर्मा, महाकौशल प्रांत अध्यक्ष गजराज सिंह, प्रांत महामंत्री प्रहलाद पटेल, मालवा के प्रांत अध्यक्ष रामप्रसाद सूर्या, प्रांत महामंत्री रमेश दांगी, प्रांत संगठन मंत्री मनीष शर्मा, भरत पटेल, अतुल माहेश्वरी सहित देशभर से आये किसान संघ के पदाधिकारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। तीन दिवसीय अधिवेशन में देश भर के सभी प्रदेशों के किसान संघ के पदाधिकारी व 500 से अधिक जिलों के किसान प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। इस अधिवेशन में भारतीय किसान संघ दस सत्रों में कृषि व किसान के विभिन्न विषयों पर चर्चा करेगा। अधिवेशन के दूसरे दिन शोभायात्रा व किसान सभा का आयोजन होगा। जिसमें देश भर से आये हजारों किसान बन्धु सम्मिलित होंगे। प्लास्टिक मुक्त रखा गया है परिसर : अखिल भारतीय अधिवेशन स्थल को प्लास्टिक मुक्त रखा जा रहा है। किसान संघ के क्षेत्र संगठन मंत्री महेश चौधरी ने बताया कि अधिवेशन में भोजन व्यवस्था हो अन्य व्यवस्थाएं सभी जगह हम प्लाटस्टिक मुक्त व्यवस्थायें कर रहे हैं। जिससे प्लास्टिक मुक्त अभियान को बल मिलेगा और प्रकृति की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। भारतीय किसान संघ की शोभायात्रा और सभा सम्पन्न : भारतीय किसान संघ शोभायात्रा और किसान सभा ने 26 फरवरी को भोपाल में किसानों की शोभायात्रा की। इस रैली में देश के 500 जिलों के हजारों किसान शामिल होंगे। शोभायात्रा लाल परेड ग्राउंड के पास एम वी एम कॉलेज ग्राउंड  से प्रारंभ होकर राजभवन मार्ग, रोशनपुरा चौराहा, रंगमहल टॉकीज, टी टी नगर थाना, अपैक्स बैंक, पत्रकार भवन, मालवीय नगर से होते हुए एम वी एम कॉलेज ग्राउंड पर समाप्त होगी, यहां पर एक विशाल किसानसभा आयोजित की जावेगी। उक्त जानकारी भारतीय किसान संघ मध्य प्रदेश के प्रदेश प्रचार प्रमुख, राघवेन्द्र सिंह पटेल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। बताते चलें कि दिनांक भारतीय किसान संघ झारखंड प्रदेश से जय सिंह, क्षेत्र संगठन मंत्री प्रकाश नारायण तिवारी, प्रशांत खाखा, मनधीरन महतो, मनोज साहू, प्रकाश नारायण, छत्रधारी महतो, दीपक उरांव, नकुल मुंडा, वीरेंद्र साहू, घूरन महतो, दिनेश सिंह, विजय कुमार एवं विभिन्न जिलों के पदाधिकारी शामिल हुए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse