एबीएन सेंट्रल डेस्क। यूक्रेन ने गुरुवार से शुरू हुए युद्ध में रूस के 14 विमान, आठ हैलीकॉप्टर, 102 टैंक, 536 बीबीएम, 15 भारी मशीनी गन और एक बीयूके मिसाइल को मार गिराया है। सशस्त्र बलों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि क्रेमलिन ने अपने 3500 सैनिकों को खो दिया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के गुरुवार सुबह पांच बजे हमले की घोषणा की थी। रूसी सैनिकों के यूक्रेन में हवाई क्षेत्रों और सैन्य डिपो, नागरिकों ठिकानों पर हवाई हमले जारी है। रूस सैनिकों ने हवाई हमलों में यूक्रेन के सुमी, पोल्टावा, मारियुपोल और कीव शहरों को निशाना बनाया गया। काला सागर से रूस ने पूरे यूक्रेन में क्रूज मिसाइलें दागीं। रूस का हवाई हमला बेलारूस से शुरू हुआ और क्रीमिया पर कब्जा कर लिया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse