शिक्षा से ही व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास संभव : जिला जज

 

टीम एबीएन, कोडरमा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा एवं सृजन महिला विकास मंच के संयुक्त तत्वावधान में जिला न्याय सदन, कोडरमा के सभागार में बाल मंच के सदस्यों का शैक्षणिक भ्रमण सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोडरमा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, विरेंद्र कुमार तिवारी ने शिविर का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रधान जिला जज विरेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि शिक्षा के द्वारा ही व्यक्ति के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास हो सकता है। उन्होंने कहा कि बच्चों के कंधो पर समाज के निर्माण का एक बड़ा दायित्व होता है जिसका निर्वहन बच्चें बेहतर शिक्षा प्राप्त करके कर सकते हैं। उन्होंने बालिकाओं को सामाजिक कुरीतियों से दूर रहकर स्वच्छ समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की नसीहत दी। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अभिषेक प्रसाद ने कहा कि कोई भी व्यक्ति साधन के अभाव में न्याय से वंचित नहीं रहे तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय की किरण पहुँचे इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्राधिकार द्वारा कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किये जाते है, और कार्यक्रम भी उसी कड़ी का एक हिस्सा है। शिविर को संबोधित करते हुए न्यायिक दंडाधिकारी लीडिया फ्रांसिस्का केरकेट्टा ने कहा कि बालिकाओं को अभी से ही अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहने की जरुरत है ताकि अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में वे सक्षम हो सके। वहीं न्यायिक दंडाधिकारी प्रशांत कुमार वर्मा ने कहा कि टीचिंग किसी भी चीज को सीखने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने पढाई के साथ साथ नैतिक मूल्यों पर भी ध्यान देने की गुजारिश की। न्यायिक दंडाधिकारी मोहम्मद दानिश ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार के गठन एवं इसके द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों को काफी विस्तार से बताया। साथ ही सभी न्यायिक पदाधिकारियों ने बच्चो के लिए जरुरी कई महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम के पूर्व बाल मंच के बच्चो ने पुष्प गुच्छ देकर न्यायिक पदाधिकारियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन न्यायालयकर्मी रणजीत कुमार सिंह ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन सृजन महिला विकाश मंच की सचिव नर्गिस खातून ने किया। मौके पर न्यायालयकर्मी राज कुमार राउत, प्रियंका कुमारी, संतोष कुमार, पीएलवी पांडेय, शेखर प्रसाद, मनोज कुमार, राजीव कुमार, काशवी कृषा सहित सैकड़ों बच्चे मौजूद थे। कार्यक्रम के पश्चात सभी बच्चों को पुरे न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार का भ्रमण कराते हुए पूरी जानकारी दी गई ।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse