डीपीएमयू की समीक्षा बैठक : नवाचार गतिविधियों को लेकर कोडरमा उपायुक्त ने दिये जरूरी निर्देश

 

टीम एबीएन, कोडरमा। आज उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में जिले में चल रहे नवाचार गतिविधियों को लेकर डीपीएमयू सदस्यों के साथ समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक में उपायुक्त द्वारा जिले में चल रहे सभी गतिविधियों के नामित अधिकारियों व पीएमयू सदस्यों से उक्त प्रोजेक्ट्स में हो रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी ली गयीं एवं विकास कार्यों को लेकर उचित दिशा निर्देश दिए। मौके पर उपायुक्त महोदय से सभी गतिविधियों..... नगर परिषद् झुमरी तिलैया क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा प्रखंड परिसर में लाइबेरी-कम-रिडिंग रुम, मॉडल स्कूल्स, 06 पंचायत भवनों के मॉडल पंचायत भवन बनाने, वन स्टॉप सेंटर को पूर्ण रुप से संचालित किये जाने से संबंधित, सदर अस्पताल से संबंधित, सेवार्थ एप्प, प्रोजेट्स रेल डीजीईएस, एक्सीलेंट-200, स्वावलंबी ग्राम, सदर अस्पताल आदि समेत अन्य नवाचार गतिविधियों पर जानकारी ली एवं उपडेट्स हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में एसडीओ सह पीएमयू अध्यक्ष श्री मनीष कुमार एवं सभी पीएमयू सदस्य उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse