टीम एबीएन, लोहरदगा। ग्रेटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल लोहरदगा में विगत 7 दिनों से वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा था |आज सातवें दिन समापन समारोह में मुख्य रूप से सीनियर एवं जूनियर वर्ग के बालक एवं बालिकाओं का हाउस वाइज रिले रेस, कबड्डी का फाइनल मुकाबला, 1500 मीटर दौड़ का आयोजन हुआ| कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रम से किया गया| आज के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय हॉकी संघ के उपाध्यक्ष श्री भोलानाथ सिंह, विशिष्ट अतिथि जदयू के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण कुमार सिंह, सम्मानित अतिथि भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश कार्यसमिति के वरिष्ठ सदस्य ओमप्रकाश सिंह, भाजयुमो के प्रदेश मंत्री अजातशत्रु,वरिष्ठ अधिवक्ता देवाशीष कार, सामाजिक कार्यकर्ता गोवर्धन शर्मा, चंद्र किशोर प्रसाद, लोहरदगा जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष अजीत भगत सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे| मुख्य अतिथि के रूप में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए भोलानाथ सिंह ने कहा कि चाहे कोई राष्ट्रीय खिलाड़ी हो या अंतरराष्ट्रीय उसकी शुरुआत विद्यालय परिसर से ही होती है और विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन में वह अपनी प्रतिभा को निखारता हुआ मंजिल को प्राप्त करता है| विशिष्ट अतिथि प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद से अच्छा माध्यम दूसरा कोई नहीं है| खेल का ही मैदान है जिसमें प्रतिभागी गिरता है, संभलता है फिर दौड़ना शुरू करता है और अंततः लक्ष्य को प्राप्त कर लेता है| इसलिए सभी छात्रों को कोई ना कोई खेल प्रतियोगिता में निश्चित रूप से भाग लेकर खुद का विकास करना चाहिए| उन्होंने कहा कि लोहरदगा क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है कि ग्रेटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल के छात्र कई प्रकार के खेलों में अच्छा प्रदर्शन करते हुए प्रदेश राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिताओं में लोहरदगा का नाम रोशन कर चुके हैं|उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रारंभिक काल से ही छात्रों के सर्वांगीण विकास का लक्ष्य निर्धारित कर कार्य कर रहा है, आगे भी करता रहेगा| अतिथियों का परिचय विद्यालय के शिक्षक रामचंद्र गिरि ने कराया जबकि धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्राचार्य एसके झा के द्वारा किया गया| 7 दिनों तक लगातार चलने वाली वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकों कर्मचारियों एवं छात्रों का सराहनीय योगदान रहा| विजेता एवं उपविजेता टीम को हाउस मास्टर राहुल रंजन सिंह विशाल सहदेव एवं सभी शिक्षकों ने बधाइयां दी है उल्लेखनीय है कि सभी हाउस के लिए हाउस शिक्षकों की नियुक्ति की गई थी | जिनके मार्गदर्शन में सभी हाउस के प्रतिभागियों ने अपने -अपने हाउस को विजय दिलाने में अंत तक कोई कसर नहीं छोड़ी| यह जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी रामचंद्र गिरि ने दी|
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse