बलात्कारी को फांसी देने की मांग पर डीएसएमएम ने दिया धरना

 

टीम एबीएन, कोडरमा। जिला में बढ़ते अपराध और डोमचांच थाना के बगरीडीह में दलित युवती के साथ बलात्कार करने और जान से मारने की कोशिश के खिलाफ़ और दोषियों को फांसी देने की मांग पर दलित शोषण मुक्ति मंच (डीएसएमएम) कोडरमा के बैनर तले परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के समीप अंबेडकर पार्क मे एकदिवसीय धरना दिया गया। जिसका नेतृत्व डीएसएमएम के जिलाध्यक्ष दिनेश रविदास और सचिव महेन्द्र तुरी ने किया। धरना को सीटू राज्य कमिटी सदस्य संजय पासवान, दिनेश रविदास, मज़दूर नेता प्रेम प्रकाश, भीम आर्मी के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुमार रजक, वार्ड पार्षद मुकेश कुमार रजक, रिया राज, सिकंदर कुमार दास, सुनील कुमार दास, राजकुमार पासवान रामप्रकाश पासवान एवं सरयू दास ने सम्बोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि कोडरमा जिला में लगातार दलितों पर अत्याचार बढ़ रहा है। प्रशासन द्वारा समय पर कार्रवाई नहीं करने और दोषियों को जल्द सजा नहीं होने के कारण अपराधियों में डर नहीं है। कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने में जिला प्रशासन नाकाम है। मोदी सरकार का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा झूठा है। अपराधियों पर लगाम लगाने में हेमन्त सरकार भी फेल है। वक्ताओं ने अपराध पर रोक लगाने और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। धरना के उपरांत अंबेडकर पार्क से समाहरणालय तक जुलूस निकालकर प्रर्दशन करते हुए अपराधियों को गिरफ़्तार करने की मांग किया गया। बाद में चार सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल ने एसपी से मिलकर छह सूत्री मांग पत्र सौंपा। जिसके माध्यम से बगरीडीह में दलित युवती के साथ बलात्कार व हत्या की कोशिश मे सहयोग करने वाले अन्य दोषियों को गिरफ्तार करने, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई करते हुए अपराधियों को फांसी व उम्र कैद की सजा देने, नवलशाही थाना की कांड संख्या 03/2022 पॉक्सो एक्ट के दोषियों को अविलम्ब गिरफ्तार करने, डगरनवा में मनरेगा के कुआं में मिट्टी धसने से दलित बच्चों की मौत के दोषियों पर कार्रवाई करने, पीड़ित व उनके परिवार को सुरक्षा देते हुए सरकारी प्रावधान के तहत आर्थिक सहायता देने आदि मांगे शामिल है। कार्यक्रम में नागेश्वर दास, भीखी पासवान, डालेश्वर राम, अमित अनुराग, भिखी पासवान, अजीत दास, रामचन्द्र राम, अर्जुन पासवान, चौधरी पासवान, रोहित रविदास, हरेंद्र दास, अशोक भुइयां, फुदुक भुइयां, बिनोद दास, रोहित रविदास, बंशी दास, सहदेव पासवान, विकास दास, मुंशी पासवान, सुदामा दास, रामचन्द्र दास सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse