एबीएन सेंट्रल डेस्क। यूक्रेन के खिलाफ रूस का सैन्य अभियान लगातार जारी है। रूसी सैनिकों ने यूक्रेन की राजधानी कीव में शुक्रवार को हमला कर दिया और सरकारी क्वार्टरों के निकट गोलीबारी और विस्फोटों की आवाजें गूंज रही थी। इस युद्ध में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। रूस की इस कार्रवाई से यूरोप में व्यापक युद्ध की आशंकाएं पैदा हो गई है और साथ ही उसे रोकने के लिए दुनियाभर में प्रयास भी शुरू हो गए हैं। इस बीच राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन और विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की संपत्तियां जल्द जब्त हो सकती हैं। 27 देशों वाला यूरोपीय संघ इस संबंध में सहमति के बेहद करीब है। लग्जमबर्ग के विदेश मंत्री जीन एसेलबोर्न ने शुक्रवार को यह दावा किया। आपको यह भी बता दें क यूक्रेन सरकार ने शुक्रवार को दावा किया कि रूस ने पिवडेन्नी के ब्लैक सी बंदरगाह के पास दो विदेशी जहाजों पर गोलीबारी की। रूस के साथ बातचीत को तैयार हुआ यूक्रेन : यूक्रेन के राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने कहा है कि यूक्रेन का नेतृत्व रूस के साथ बातचीत के लिए तैयार है और दोनों पक्ष वार्ता के प्रारूप पर चर्चा कर रहे हैं। शुक्रवार को क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमत्रिी पेसकोव ने कहा कि यूक्रेन ने वारसॉ में वार्ता आयोजित करने की पेशकश की है, जबकि रूस ने म्स्किक में वार्ता करने की मंशा दिखाई थी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse