एबीएन सेंट्रल डेस्क। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने शुक्रवार को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया है। ज़ेलेंस्की ने ट्वीट कर कहा कि बाइडेन के साथ बातचीत के दौरान रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने, ठोस रक्षा सहायता और युद्ध-विरोधी गठबंधन पर चर्चा हुई। व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति बाइडेन ने शुक्रवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के साथ फोन पर करीब 40 मिनट तक बातचीत की। उन्होंने पश्चिमी देशों से और अधिक मदद करने का आग्रह किया। इससे पहले शुक्रवार को, बाइडेन ने यूक्रेन की स्थिति पर चर्चा करने के लिए नाटो नेताओं के साथ वर्चुअल बैठक की।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse