टीम एबीएन, कोडरमा। रोटरी क्लब आॅफ अंतराष्ट्रीय का 117वां एवं कोडरमा रोटरी का 63वॉ वार्षिक उत्सव धुम धाम से गुरूवार की रात्रि मनाया गया। इस अवसर पर स्वागत भाषण करते हुए रोटरी क्लब की अध्यक्ष रीतु सेठ ने कहा कि रोटरी क्लब का मुख्य उद्देश्य मानवता की सेवा है। कोरोना काल में भी रोटरी क्लब की ओर से व्यापक स्तर से प्रोजेक्ट किये गये। जिसके तहत जरूरत मंदों के बीच राशन बांटा गया फ्री वैक्सीनेशन कैंप भी लगाये गये। उन्होनें कहा कि रोटरी क्लब इन्टरनेशन व ड्रीस्टीक 3250 के अंतर्गत आती है और कई कार्यक्रम किये जाते हैं। उन्होने कहा कि कोडरमा रोटरी शिक्षा स्वास्थ्य और कौशल विकास के क्षेत्र में कार्य कर रही है। वहीं समारोह को पूर्व अध्यक्ष सुरेश जैन के अलावा पूर्व सचिव अमित कुमार अजय अग्रवाल रोहित कुमार, सुरेश सेठी आदि ने कहा कि समाज सेवी संस्था 117 वर्ष पहले की गयी थी उस समय लगाया गया बूटा आज विशाल रूप धारण कर चुका है और विश्व भर में इसके 12 लाख से ज्यादा सदस्य है। रोटरी ने पोलियो उन्मूलन से लेकर शौचालय बनाने के अभियान को गति दी और पुरी दुनिया में भाई चारा और एकता को मजबूत किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष कैलाश चैधरी ने रोटरी क्लब के कोडरमा के सदस्यों के इस माह में जन्मदिन और शादी के सालगिराह की बधाई दी। समारोह के दौरान पाल हैरिस के तस्वीर फुल माला अर्पण कर उन्हें याद किया गया तथा विश्व शाति की कामना की गई। कार्यक्रम में विकास सेठ, राजेन्द्र मोदी, आरके वर्मा, कुमार पुजारा, संजीव अग्रवाल, नवीन आर्या संतोष चैधरी, सुनीता मोदी, ज्योति झा, आरती आर्या, ज्योति पुजारा आदि उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse